गौहर खान आएंगी पति जैद दरबार के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर, शेयर किया मोशन पोस्टर

Wapis गौहर खान आएंगी पति जैद दरबार के साथ म्यूजिक वीडियो में नजर, शेयर किया मोशन पोस्टर

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान जल्द ही अपने नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है। खास बात तो ये हैं कि, इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति जैद दरबार के साथ दिखाई देंगी। बता दें कि, GAZA के न्यू म्यूजिक वीडियो का नाम "वापिस" है। गौहर ने अपने इस नए म्यूजिक वीडियो का मोशन पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "मैं आप लोगों को हमारा पहला प्रोजेक्ट दिखाने का इंतजार नहीं करा सकती। बहुत उत्साहित हूं! जल्द ही आने वाला ये ट्रैक आपको प्यार से ,आंसुओं के साथ, खुशी के साथ छोड़ देगा! पक्का वादा।@alibrothersofficial यह वास्तव में सबसे अच्छा गाना है जिसे मैंने सबसे लंबे समय में सुना है। गाजा को चुनने के लिए धन्यवाद। मैं लोगों के आपको देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।" गौहर खान के इस न्यूज को शेयर करने के बाद गाजा फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए और कमेंट सेक्शन में अपनी एक्साइटमेंट को दिखाने लगे। बता दें कि गौहर खान और कोरियोग्राफर जैद दरबार ने पिछली साल दिसंबर में शादी की थी जिसके बाद उनका ये पहला म्यूजिक वीडियो है।

वीडियो - IANS TV

 

Created On :   14 Aug 2021 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story