Remembering: श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं जाहन्वी, बचपन की फोटो शेयर लिखा ये

Jhanvi Kapoor Emotional Note On Sridevis 2nd Death Anniversary
Remembering: श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं जाहन्वी, बचपन की फोटो शेयर लिखा ये
Remembering: श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर इमोशनल हुईं जाहन्वी, बचपन की फोटो शेयर लिखा ये

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच न हो, लेकिन उनकी याद हमेशा बनी रहती है। वे बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक थी। साल 2018 में जब वह फैमिली वेडिंग अटेंड करने दुबई गईं थी। वहीं बाथटब में डूबकर उनकी डेथ हो गई। आज 24 फरवरी को उनकी दूसरी पुण्यतिथि है। इस मौके पर श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर ने अपनी मां के साथ फोटो शेयर कर, इमोशनल नोट लिखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Miss you everyday

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

जाहन्वी ने लिखा कि "मैं आपको हर दिन याद करती हूं।" आप फोटो में देख सकते हैं कि जाहन्वी अपनी मां के साथ कितनी खुश लग रही हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। यह फोटो जाहन्वी के बचपन का है। बता दें जाहन्वी अपनी मां के बहुत करीब थी। वे अक्सर खास मौकों पर मां के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। अपनी मां की वजह से ही जाहन्वी फिल्म इंडस्ट्री में आई। श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी अदाकारा बने। जाहन्वी ने अपनी मां के सपने को पूरा किया। आज वे बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा है। अगर आज श्रीदेवी यहां होती तो उन्हें जाह्नवी पर गर्व होता। 

यह भी पढ़े: बूट पॉलिश करने वाले सनी हिन्दुस्तानी बने विनर, कहा- ये मेरे सपने जैसा

प्रोफेशनल फ्रंट
जहान्वी जल्द ही गुंजन सक्सेना, तख्त और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके अलावा वे राजकुमार राव संग फिल्म रूही अफ्जा में दर्शकों को डराएंगी। जाहन्वी कुछ समय पहले वेब सीरीज घोस्ट स्टोरीज में भी नजर आई थीं।

Created On :   24 Feb 2020 7:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story