जॉर्ज फ्लॉयड मौत: अमेरिका में आंदोलन को बॉलीवुड के सपोर्ट पर भड़कीं कंगना,  बोली- साधुओं की मौत पर क्यों थे चुप?

Kangana Ranaut hits out at Bollywood celebrities, say - Why were they silent on the death of the sadhus?
जॉर्ज फ्लॉयड मौत: अमेरिका में आंदोलन को बॉलीवुड के सपोर्ट पर भड़कीं कंगना,  बोली- साधुओं की मौत पर क्यों थे चुप?
जॉर्ज फ्लॉयड मौत: अमेरिका में आंदोलन को बॉलीवुड के सपोर्ट पर भड़कीं कंगना,  बोली- साधुओं की मौत पर क्यों थे चुप?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अमेरिका में पुलिस की बर्बरता का शिकार हुए जॉर्ड फ्लॉयड की मौत पर लगातार हंगामा जारी है। देश के कई शहरों में कर्फ्यू लगा हुआ है, बावजूद इसके हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। अमेरिका के अलावा अन्य कई देशों में भी लोगों ने इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई है। इसमें भारत भी शामिल है, जहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े स्टार्स ने इस घटना के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए आवाज उठाई। 

हालांकि  बॉलीवुड सेलेब्स द्वारा अमेरिका में चल रहे आंदोलन का समर्थन किए जाना क्वीन कंगना को बिल्कुल भी रास नहीं आया। बल्कि कंगना ने स्टार्स के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि अपने ही देश में साधुओं की हत्या पर ये सेलेब्स चुप क्यों थे? 

शोबिज की दुनिया में अपनी यात्रा का वर्णन करुंगा- अमिताभ बच्चन

महाराष्ट्र में हुई थी घटना
कंगना रनोट ने इस मुद्दे पर पिंकविला से बात करते हुए कहा कि, दो हफ्ते पहले एक साधू की मॉब लिंचिंग हुई थी, लेकिन किसी भी सेलेब्स ने कुछ नहीं कहा। जबकि ये सब महाराष्ट्र में हुआ जहां ज्यादातर सेलिब्रिटीज रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी सिर्फ बहती गंगा में हाथ धो लेते हैं ताकि उन्हें 2 मिनट का फेम हासिल हो जाए।

बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज
यही नहीं कंगना ने पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों पर काम कर रहे कई लोगों के बारे में बात करते हुए कहा कि ऐसे लोग बिना किसी मदद या पहचान के देश में बड़े काम कर रहे हैं, लेकिन इंडस्ट्री के लोग कभी भी उनका सपोर्ट नहीं करते। 

कंगना ने बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज कसते हुए कहा कि,शायद, साधु और आदिवासी लोग बॉलीवुड वालों और उनकी फैंस के लिए ज्यादा फैंसी नहीं हैं इसलिए वो उनकी ओर ध्यान नहीं देते। 

सलमान खान ने कागज में बहुत अच्छे से एक कविता पढ़ी है : सतीश कौशिक

इन स्टार्स ने सोशल मीडिया पर दिया समर्थन
बता दें कि बॉलीवुड स्टार करीरना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, दिशा पाटनी समेत कई सेलिब्रिटीज ने बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका में चल रहे आंदोलन को सोशल मीडिया पर समर्थन दिया था।

Created On :   3 Jun 2020 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story