सिद्धांत कपूर ही नहीं, पापा शक्ति कपूर से लेकर बहन श्रद्धा कपूर पर तक लग चुके हैं गंभीर आरोप, कपूर परिवार का विवादों से रहा गहरा नाता

Many serious allegations have already been made against Shakti family
सिद्धांत कपूर ही नहीं, पापा शक्ति कपूर से लेकर बहन श्रद्धा कपूर पर तक लग चुके हैं गंभीर आरोप, कपूर परिवार का विवादों से रहा गहरा नाता
शक्ति कपूर का परिवार और विवाद सिद्धांत कपूर ही नहीं, पापा शक्ति कपूर से लेकर बहन श्रद्धा कपूर पर तक लग चुके हैं गंभीर आरोप, कपूर परिवार का विवादों से रहा गहरा नाता

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अंकिता राय ,शक्ति कपूर अपने समय में विलेन के किरदार के लिए बेस्ट माने जाते थे। उनके डॉयलोग को लोग आज भी याद करते हैं। गोविंदा और शक्ति कपूर कई फिल्मों में नजर आए और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया। यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि शक्ति कपूर की जिंदगी जितनी फिल्मी रही है। शायद ही किसी और सेलिब्रिटी की रही हो। शक्ति कपूर का नाम कई बार कई विवादों में आ चुका है, पर इस बार शाक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर का नाम चर्चाओं में बना हुआ हैं। बेंगलुरु पुलिस ने शाक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने का आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैं, कि सिद्धांत कुछ लोगों के साथ बेंगलुरु के एमजी रोड पर बने एक होटल में पार्टी कर रहे थे। तभी पुलिस को पता चला की इस पार्टी में ड्रग्स ली जा रही है। इसी सूचना पर वहां छापा मार 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस खबर के सामने आते ही पूरे बॉलीवुड में खलबली सी मच गई है। इस खबर आने के बाद से ही पूरे शक्ति परिवार को लोगों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया हैं। आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब सिद्धांत को ड्रग्स केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक बार 2008 में भी सिद्धांत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सिद्धांत का ड्रग्स टेस्ट भी किया गया था, पर कुछ वक्त बाद वो बेल पर छूट गए थे। सिद्धांत कपूर के साथ - साथ पूरे शाक्ति परिवार का नाम कई बार चर्चाओं में रहा है। 

श्रद्धा कपूर का नाम भी  उछला

ये कोई पहली बार नहीं है जब शक्ति परिवार का नाम विवादों में आया हो एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर कई  खुलासे हो रहे हैं। शाक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का नाम भी ड्रग्स केस में सामने आ चुका है। श्रद्धा कपूर पर ड्रग्स डीलर से बात करने का आरोप लग चुका है। हालांकि पूछताछ के बाद कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी थी।

स्टिंग ऑपरेशन में फंसे थे शक्ति कपूर 
शक्ति कपूर जिन्होंने पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जादू दिखा कर लोकप्रियता हासिल की उनका नाम भी विवादों में बना रहा है। साल 2005 में एक टीवी शो के दौरान उनका स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था, जिसमें कि वो काम मांगने आई एक लड़की से खुलेआम सेक्स की मांग कर रहे थे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए ये काम करना पड़ता है। उन्होंने इस पूरी बात में डायरेक्टर सुभाष घई का भी नाम लिया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शक्ति कपूर की काफी आलोचना भी हुई थी।
 

Created On :   13 Jun 2022 8:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story