प्रियंका के करवाचौथ व्रत को देखकर बोले​ निक- मेरी बीवी भारतीय है...

Nick Jonas Reaction On Priyanka Chopras Karva Chauth Vrat
प्रियंका के करवाचौथ व्रत को देखकर बोले​ निक- मेरी बीवी भारतीय है...
प्रियंका के करवाचौथ व्रत को देखकर बोले​ निक- मेरी बीवी भारतीय है...

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का इस बार पहला करवाचौथ था। उन्होंने विदेश में रहकर इस दिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रियंका ने विदेश में रहते हुए भी भारतीय परम्परा का पूरी तरह पालन किया। उन्होंने करवाचौथ के दिन लाल रंग की साड़ी पहनी। हाथों में मेहंदी लगवाई और चूड़ा पहना। खास बात यह है कि करवाचौथ के दिन निक जोनस कॉन्सर्ट में बिजी थे। इस वजह से सजी सवरी प्रियंका निक के कॉन्टर्स में ही पहुंच गईं और वहां पहुंचकर उन्होंने विधि विधान से अपने व्रत को पूरा किया। प्रियंका के व्रत पर निक ने भी रिएक्शन दिया और सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यारा सा नोट लिखा।

प्रियंका ने अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। निक ने भी अपनी प्यारी वाइफ के साथ तस्वीरें शेयर की और लिखा कि "मेरी बीवी भारतीय है। वो हिंदू है, और हर मायने में अद्भुत है। उन्होंने मुझे अपने कल्चर और धर्म के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। मैं उन्हें हमेशा एडमायर करता हूं और जैसा आप देख सकते हैं कि हम दोनों कितनी मस्ती कर रहे हैं। आपको करवा चौथ की बधाई।"  

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें निक और प्रियंका ने पिछले साल दिसम्बर में हिंदू और क्रिश्चिन रीति रिवाज से शादी की थी। प्रियंका का पहला करवाचौथ निक के लिए भी अच्छा अनुभव रहा। इस दौरान निक क्रीम कलर के पायजामे-कुर्ते में नजर आए और प्रियंका हमेशा की तरह सुंदर। 

Created On :   18 Oct 2019 8:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story