BOLLYWOOD: प्रियंका को याद आए दिवंगत पिता, शेयर की खास पोस्ट

Priyanka Chopra share a special post by remembering her father, becoming increasingly viral
BOLLYWOOD: प्रियंका को याद आए दिवंगत पिता, शेयर की खास पोस्ट
BOLLYWOOD: प्रियंका को याद आए दिवंगत पिता, शेयर की खास पोस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड मे न सिर्फ जगह बनाई, बल्कि एक खास मुकाम भी हासिल किया है। उन्होंने हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरे हैं और इसी एक्टिंग के दम पर उन्होंने करोड़ों फैंस भी बनाए हैं। उनके इस मुकाम के पीछे उनके पिता का भी हाथ है। प्रियंका अक्सर अपने पिता को याद करती हैं। अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने पिता को याद किया है।

प्रियंका चोपड़ा जोन्स ने अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा से मिले ज्ञान के कुछ शब्दों को साझा किया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार रात एक पिक्चर कोट साझा किया है। पिक्चर कोट में लिखा है, "एक कांच के केज में खुद को जबरदस्ती मत ठूंसो। इसके बजाय कांच को तोड़ डालो।"

यह खबर भी पढ़ें:CONGRATULATIONS: ट्विटर पर अमिताभ के 40 मिलियन फॉलोअर्स, फैंस ने दी बधाई

प्रियंका ने इसके कैप्शन में लिखा, "कुछ ऐसी बातें, जो मेरे पिता मुझसे कहा करते थे। हम बहुत सक्षम हैं। बड़े सपने देखिए।" प्रियंका के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे इसे खूब लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Something my dad used to say to me. We are capable of so much. Dream big.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

यह खबर भी पढ़ें:BIGG BOSS: सिद्धार्थ ने की बिगबॉस की मिमिक्री, घर में लगाया एंटरटेनमेंट का तड़का, घरवालों की नहीं थम रही हंसी

प्रियंका के प्रोजेक्ट्स

प्रियंका को आखिरी बार "द स्काई इज पिंक" में देखा गया था। वहीं जल्द ही वह नेटफ्लिक्स के "वी कैन बी हीरोज" और "द व्हाइट टाइगर" में नजर आएंगी। पिछले दिनों प्रियंका अपने फैशन स्टेंटमेंट को लेकर खूब लाइमलाइट में रही थीं। ग्रैमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा का डीप नेक गाउन उन्हें काफी सुर्खियों में ले आया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Tassel fun. #grammys

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

 

 

Created On :   8 Feb 2020 12:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story