दैनिक भास्कर हिंदी: द स्काई इज पिंक: दमदार है प्रियंका की बॉलीवुड वापसी, इमोशंस से भरपूर है ट्रेलर

September 11th, 2019

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी पर आधारित फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में प्रियंका लीड एक्ट्रेस के तौर पर हैं। इस फिल्म के जरिए वे तीन साल बाद बॉलीवुड में ​वापसी कर रही हैं। फिल्म् में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस ने किया है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में लव और फैमिली ड्रामा दिखाया गया है। प्रियंका फिल्म में अदिति चौधरी और फरहान अख्तर निरेन चौधरी के रोल में दिखेंगे। दोनों पति-पत्नी बने हैं, जायरा उनकी बेटी के रोल में नजर आएंगी।

वहीं फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर की शुरुआत जायरा वसीम की आवाज से होती है, जो अपने माता-पिता (प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर) की ट्रैजिक लव स्टोरी के बारे में बताती है। दोनों की लव लाइफ में यूटर्न उनकी बेटी जायरा के जन्म के बाद आता है। जायरा को गंभीर बीमारी है। प्रियंका और फरहान अपनी बेटी को बचाने की जद्दोजहद में है। यह फिल्म इमोशंस से भरपूर है। ​ट्रेलर से यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं फिल्म की कहानी दमदार है। 

फिल्म द स्कई इज पिंक एक ​सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। आयशा चौधरी, जो कि पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित थीं। वे एक युवा लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर थीं।  उन्होंने  My Little Epiphanies किताब लिखी थी, जो कि उनके निधन से एक दिन पहले पब्लिश हुई थी। गंभीर बीमारी होने की वजह से उनका निधन 18 साल की उम्र में ही हो गया था। 

गौरतलब है कि यह प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड कमबैक मूवी होने के साथ साथ जायरा वसीम की आखिरी फिल्म है। क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को एक सा​थ 25 देशों में रिलीज होगी। वहीं इस​ फिल्म में अपने ​किरदार को लेकर प्रियंका बहुत हैं।