दबंग 3 के सेट से सलमान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, सई संग आ रहे नजर

Salman Khan Shares Beautiful Photo With Saiee Manjrekar
दबंग 3 के सेट से सलमान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, सई संग आ रहे नजर
दबंग 3 के सेट से सलमान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, सई संग आ रहे नजर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के दंबग सलमान खान जल्द ही अपनी फिल्म दबंग 3 लेकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म 20 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सोनाक्षी और सलमान के अलावा दबंग 3 में इस बार एक नया चेहरा दिखाई देगा। यह कोई और नहीं बल्कि महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर है, जो इस फिल्म से अपने कॅरियर की शुरुआत कर रही हैं। आईफा अवॉर्ड के दौरान सलमान ने मीडिया को सई से इंट्रोड्यूस भी करवाया था। हालही में सलमान ने अपनी और सई की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

On location #dabangg3 . . . @saieemmanjrekar

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा कि "दबंग 3 के लोकेशन पर।" फोटो में सलमान और सई नदी के किनारे खड़े नजर आ रहे हैं। सई पीच कलर के पंजाबी सूट में दिख रही हैं वहीं सलमान ग्रे शर्ट में हैंडसम नजर आ रहे हैं। सलमान के फैंस इस फोटो को बहुत पसंद कर रहे हैं। 

कुछ समय पहले ही​ फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया था। पोस्टर में सलमान का दमदार अंदाज सभी को बहुत पसंद आ रहा था। मोशन पोस्टर आने के बाद लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का डॉयरेक्शन प्रभु देवा कर रहे हैं। 

Created On :   22 Sep 2019 2:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story