वायरल हो रहा सलमान का ये बीन बैग मोमेंट, आहिल और योहान के साथ कर रहे मस्ती

वायरल हो रहा सलमान का ये बीन बैग मोमेंट, आहिल और योहान के साथ कर रहे मस्ती

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान कितना भी बिजी रहें, लेकिन वे कभी भी परिवार को वक्त देना नहीं भूलते हैं। उनकी फिल्में भी ऐसी होती हैं, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सके। फिल्म "दबंग 3" की शूटिंग में बिजी में होने के बावजूद सलमान ने परिवार के लिए वक्त निकाला। सलमान अपने फुर्सत के पलों में भांजे आहिल संग खेलते नजर आ रहे हैं। आहिल संग खेलते हुए सलमान का एक वीडियो सामने आया है, जो खुद सलमान ने शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ahil and Yohan recreating the bean bag moment ...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा कि "आहिल और योहान ने बीन बैग मोमेंट को रीक्रिएट किया।" वीडियो में आहिल एक बीन बैग पर बैठे दिख रहे हैं और सलमान दूसरे बीन बैग पर बैठे दिख रहे हैं। योहान, आहिल वाले बीन बैग पर गिरते हैं। फिर आहिल, सलमान के बीन बैग पर गिरते नजर आ। वीडियो में सलमान की बहन अ​र्पिता भी नजर आ रही हैं। 

सलमान के फैंस उनका ये क्यूट और फनी वीडियो बहुत पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा,"बच्चों से ज्यादा तो मामू क्यूट लग रहे हैं।" पिछले दिनों भी सलमान ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे बॉटल कैप चैलेंज पूरा करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के जरिए सलमान ने पानी बचाओ का संदेश दिया। साथ ही उन्हें ट्रोल भ किया गया। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो हालही में उनकी फिल्म भारत रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स आफिस पर सुपरहिट रही। दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया। फिलहाल सलमान दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। पिछले दो पार्ट की तरह इस पार्ट में भी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी उनके सा​थ हैं। 

Created On :   19 July 2019 5:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story