क्या मान्यता को धोखा दे रहे हैं संजय दत्त? इस लड़की को बोलते नजर आए 'आई लव यू'

Sanjay Dutt is flirting with dream girl pooja on phone, viral video
क्या मान्यता को धोखा दे रहे हैं संजय दत्त? इस लड़की को बोलते नजर आए 'आई लव यू'
क्या मान्यता को धोखा दे रहे हैं संजय दत्त? इस लड़की को बोलते नजर आए 'आई लव यू'

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। यह उम्र, जाति, धर्म हर बंधन से मुक्त होता है। यही कारण है कि उम्र के 60 वें पड़ाव में आकर संजय का दिल एक बार फिर किसी के लिए धकड़ा है। संजय दत्त का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पूजा नाम की लड़की को आइ लव यू बोलते नजर आ रहे हैं। 

संजय दत्त का यह वीडियो एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है और वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा कि "मुन्नाभाई भी बेताब हैं ड्रीम गर्ल पूजा से मिलने के लिए। सिर्फ 4 दिन बचे है।" इस वीडियो में आप देखेंगे कि फोन की घंटी बजती है और संजय दत्त फोन उठाते ही किसी लड़की से बात कर रहे होते हैं। संजय लड़की से कहते हैं कि "पूजा कब मिल रही हो..पक्का ना 13 तारीख को।" 

संजय 13 तारीख को पूजा से मिलने का वादा करते हैं और फोन पर "आई लव यू" कहते हैं। आखिर आप सोच रहे होंगे कि क्या संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता को धोखा दे रहे हैं? यह पूजा कौन है? घबराइए नहीं यह पूजा कोई और नहीं, बल्कि आयुष्मान खुराना हैं। दरअसल,  आयुष्मान खुराना "ड्रीम गर्ल" फिल्म में पूजा नाम की लड़की का रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एकता कपूर ने यह नया तरीका निकाला है। "ड्रीम गर्ल" फिल्म में आयुष्मान मर्दो से महिलाओं की आवाज में बात करते हुए नजर आएंगे।

फिल्म "ड्रीम गर्ल" 13 सितम्बर को रिलीज हो रही है। वहीं संजय दत्त की बात करें तो वे भी जल्द फिल्म् प्रस्थानम में नजर आने वाले हैं। "प्रस्थानम" फिल्म तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। प्रस्थानम 20 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Created On :   10 Sep 2019 7:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story