कबीर सिंह की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे शाहिद और कियारा, बंपर कमाई से हैं खुश

कबीर सिंह की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे शाहिद और कियारा, बंपर कमाई से हैं खुश
कबीर सिंह की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे शाहिद और कियारा, बंपर कमाई से हैं खुश
कबीर सिंह की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे शाहिद और कियारा, बंपर कमाई से हैं खुश

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्टर शाहिद कपूर और कियारा आडवानी की फिल्म "कबीर सिंह" की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म ने पहले दिन ही काफी अच्छी कमाई कर ली थी। सा​थ ही फिल्म ने 3 दिन में ही 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अपनी फिल्म की सफलता को देखते हुए शाहिद कपूर इसकी सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

These weekend numbers got us all like #kabirsingh

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

शाहिद ने हालही में सोशल मीडिया पर एक बिहाइंड द सीन फोटो शेयर किया है। इस फोटो में शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी और संदीप रेड्डी वांगा दिख रहे हैं। फोटो में तीनों के बीच की बॉन्डिंग शानदार है। वहीं कियारा ने भी एक बूमरैंग इंस्टा स्टोरी शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि "Box office numbers got us like" मूवी को मिल रहे रिस्पांस से दोनों काफी खुश हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

बता दें शाहिद कपूर की य​ह​ फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी नॉन हॉलीडे ओपनर साबित हुई है। फिल्म ने पहले दिन यानी  शुक्रवार को 20.21 करोड़, शनिवार को 22.71 करोड़ और रविवार को 27.91 करोड़ कमाए। कबीर सिंह देशभर में 3123 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। रिलीज के पांचवे दिन भी फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने मिल रहा है। यह फिल्म साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की कॉपी है। इसे संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है। 

Created On :   25 Jun 2019 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story