शाहरुख और गौरी की मुलाकात का सिलसिला काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। उस पार्टी में जब शाहरुख ने गौरी से डांस के लिए पूछा तो वे मान गईं थीं। वहीं तीसरी मुलाकात में शाहरुख ने गौरी का फोन नंबर भी हासिल कर लिया। 25 अक्टूबर 1984 में दोनों की डेट हुई। उस वक्त दोनों की मुलाकात करीब 5 मिनट के लिए हुई थी। वह दिल्ली के पंचशील क्लब में मिले थे जहां उन्होंने कोला पिया था। डेट के दौरान दोनों ही काफी नर्वस थे।
- भारत और चीन की आर्मी के बीच 9वें दौर की वार्ता, फ्रिक्शन पॉइंट से सैनिकों के डिसएंगेजमेंट पर चर्चा
- ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी फैलाने की पाक की साजिश, दिल्ली पुलिस ने 308 ट्विटर हैंडल का पता लगाया
- प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी ने निकाला गया, संविधान को ताक पर रखकर भंग की थी संसद
- किसानों को मिली गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति, शर्तों का करना होगा पालन
- शादी के बंधन में बंधे वरुण और नताशा, सोशल मीडिया लिखा-जीवन भर का प्यार अब ऑफिशियल हो गया
B'day: गौरी से शादी करने के लिए शाहरुख ने किया था हिंदू बनने का नाटक, पजेसिव बॉयफ्रेंड थे किंग खान

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की क्वीन यानी गौरी खान आज अपना 49 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1970 में नई दिल्ली में हुआ था। वे एक इंटीरियर डिजाइनर, कोस्ट्यूम डिजाइनर और फैशन डिजाइनर होने के साथ साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। वे साल 2018 में फॉर्च्यून मैगजीन की 50 पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। गौरी, शाहरुख की जिंदगी का पहला और आखिरी प्यार है। 18 साल की उम्र में जब शाहरुख ने 14 साल की गौरी को देखा तो देखकर ही उनके दीवाने हो गए। आज गौरी खान के जन्मदिन पर जानते हैं गौरी और शाहरुख की मुलाकात के बारे में।


कहते है जब इंसान प्यार में होता है तो उसे न जाने कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं। शाहरुख के साथ भी ऐसा ही हुआ। वे गौरी के लिए हिस्ट्री विषय के नोट्स बनाया करते थे। इसके अलावा वो गौरी को ड्राइविंग भी सिखाते थे। शाहरुख काफी पजेसिव बॉयफ्रेंड थे। वो गौरी को सफेद रंग की शर्ट पहनने और बाल खुले रखने से मना करते थे। दोनों ने शादी करने के लिए एक प्लान बनाया था। गौरी के मम्मी-पापा से पहले शाहरुख ने गौरी की आंटी को इंप्रेस किया था।

गौरी से शादी करने के लिए शाहरुख पांच साल तक उनके घर वालों के साथ हिंदू होने का नाटक करते रहे। उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। एक पार्टी में जब गौरी के पिता को शाहरुख के धर्म के बारे में पता चला तो उन्होंने गुस्से में शाहरुख को पार्टी से चले जाने को कह दिया था। आखिरकार शाहरुख गौरी के पैरेंट्स को इंप्रेस करने में कामयाब हुए और 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई।

शाहरुख का कहना है कि वो गौरी से इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि वो बहुत ही ईमानदार हैं और शाहरुख के साथ उनकी अच्छी पटती है। दोनों आज साथ हैं और बहुत खुश हैं। दोनों के तीन बच्चे सुहाना, आर्यन और अबराम है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।