Honey Singh पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज, पत्नी शालिनी तलवार ने खोले बरसों पुराने राज  

Shalini talwar claims domestic violence her husband honey singh
Honey Singh पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज, पत्नी शालिनी तलवार ने खोले बरसों पुराने राज  
Honey Singh पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज, पत्नी शालिनी तलवार ने खोले बरसों पुराने राज  

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी रैपर "यो यो हनी सिंह" पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाते हुए बरसों पुराने राज का खुलासा किया है। पत्नी शालिनी तलवार के अनुसार, इंडस्ट्री में प्रसिद्धि पाने के बाद हनी सिंह का व्यवहार उनके प्रति बदल गया और वो अग्रेसिव होने लगे। इतना ही नहीं शालिनी का कहना है कि, रैपर के कई लड़कियों के साथ संबंध भी रहे है, जिसकी वजह से वो अक्सर अपनी शादी को छुपाने की कोशिश करते है। 

Yo Yo Honey Singh accused of domestic violence by wife Shalini Talwar; plea  filed in court | Hindi Movie News - Times of India

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दायर की गई अपनी याचिका में शालिनी तलवार ने इस बात की भी दावा किया है कि, उन्होंने "ब्राउन रंग दे" की शूटिंग के दौरान हनी सिंह को एक लड़की के साथ सेक्सुअल एक्टिविटी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था तब हनी सिंह ने शालिनी पर शराब की बोतल फेंक के मारी थी। शालिनी ने अपनी सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और भाभी स्नेहा सिंह का नाम भी दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शालिनी ने अपने ससुराल वालों के इन अत्याचारों से बचने के लिए सुरक्षा आदेश के साथ अन्य राहत की मांग की है। 

Yo Yo Honey Singh's wife Shalini Talwar files domestic violence case  against the singer | Bollywood Bubble

बता दें कि, हनी सिंह और शालिनी की शादी 20 साल की दोस्ती के बाद साल 2011 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में हुई थी और अब  कोर्ट ने हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार के पक्ष में अंतिम आदेश पारित करते हुए हनी सिंह को 28 अगस्त तक जवाब देने का नोटिस दिया है। 


 

 

Created On :   4 Aug 2021 12:24 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story