कियारा और सिद्धार्थ की केमेस्ट्री से खुश हुए फैंस, एक्ट्रेस ने शेयर किया रोमेंटिक वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

Bollywood कियारा और सिद्धार्थ की केमेस्ट्री से खुश हुए फैंस, एक्ट्रेस ने शेयर किया रोमेंटिक वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल 

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मलहोत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म "शेरशाह" को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इस फिल्म ने लोगो का दिल जीत लिया है। अब दोनो रियल लाइफ में भी अपने रिश्ते की वजह से चर्चा में है। खबर है कि, सिद्धार्थ और कियारा दोनो एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर दोनो में से किसी ने भी कुछ खुलकर नहीं बताया है। लेकिन, दोनो सोशल मीडिया पर काफी रोमेंटिक अंदाज में नजर आ रहे है। दरअसल, हाल ही में दोनो का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख कर फैंस काफी खुश है। वीडियो को देख कर कियारा और सिद्धार्थ के फैंस उन्हें जल्द शादी करने की सलाह भी दे रहे है। इस वीडियो को कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि, ये वीडियो फिल्म शेरशाह के गाने "कभी तुम्हें" का मेकिंग वीडियो है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

 

 

Created On :   1 Sep 2021 11:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story