ऑपरेशन सिंदूर: बीते 5 सालों में पाकिस्तान को किसने दिए सबसे ज्यादा हथियार? CDS अनिल चौहान ने कर दिया साफ

- CDS अनिल चौहान का बड़ा बयान
- कहा- 70-80 परसेंट हथियार चीन के दिए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख सीडीएस अनिल चौहान ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे पता चलता है कि पाकिस्तान और चीन की दोस्ती काफी गहरी है। उन्होंने बताया कि बीते पांच सालों में 70-80 परसेंट हथियार पाकिस्तान को चीन ने दिए हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने बांग्लादेश और पाक में चीन के दखल को लेकर भी रिएक्ट किया है।
बांग्लादेश को लेकर क्या बोले प्रमुख?
सीडीएस चौहान ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में चीन के बढ़ते दखल को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के आर्थिक संकट उन्हीं के लिए परेशानी बन सकती है। यही वजह है कि बाहरी शक्तियों ने अपना प्रभाव बढ़ाने का मौका नहीं छोड़ा है। इसका प्रभाव भारत पर भी पड़ सकता है।
पाक की खुली पोल
ऑपरेशन को लेकर इंडियन आर्मी डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर, सिंह ने हैरान कर देने वाला बयान दिया था। उन्होंने एक कार्यक्रम में पाकिस्तान और चीन के संबंध का खुलासा किया है। उनका कहना है कि बीते 5 सालों में दुश्मन देश पाक ने हमले में जिन हथियारों की मदद ली है, उनमें से 81 परसेंट हथियार चीन के दिए हुए हैं। सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरे अभियान के दौरान वायु रक्षा और उसका संचालन किस तरह किया गया, यह महत्वपूर्ण था। इस बार, हमारे जनसंख्या केंद्रों पर पूरा ध्यान नहीं दिया गया, लेकिन अगली बार, हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। हमारे पास एक सीमा थी और दो विरोधी थे, असल में तीन। पाकिस्तान सामने था। चीन हर संभव सहायता दे रहा था। पाकिस्तान के पास 81% सैन्य हार्डवेयर चीनी हैं। चीन अपने हथियारों का परीक्षण अन्य हथियारों के खिलाफ करने में सक्षम है, इसलिए यह उनके लिए एक लाइव लैब की तरह है।
Created On :   9 July 2025 9:36 AM IST