Shahnagar News: पंचमी को उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बड़ी मढ़िया और लाड़ली माता स्थान पर कन्या भोज

पंचमी को उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बड़ी मढ़िया और लाड़ली माता स्थान पर कन्या भोज
बड़ी मढ़िया में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर मनोकामना मांगी।

डिजिटल डेस्क,शाहनगर। शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर शाहनगर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगर के प्रसिद्ध बड़ी मढ़िया मंदिर और नगर लाड़ली माता स्थान पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर में देवी दर्शन के साथ ही कन्या भोज का आयोजन किया गया।

छोटी-छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन कर भोजन कराया गया। हलवा-पूरी, खीर और प्रसाद का वितरण हुआ। पुजारी जी ने बताया कि पंचमी पर कन्या भोज का विशेष महत्व है।

बड़ी मढ़िया में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर मनोकामना मांगी। लाड़ली माता स्थान पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही। नगर में जगह-जगह माता की झांकियां सजी हैं, जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

Created On :   15 Oct 2026 7:02 PM IST

Next Story