Shahnagar News: शाहनगर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, पटपरी में 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,शाहनगर। शाहनगर थाना पुलिस ने थाना प्रभारी रवि जादौन के निर्देशन पर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना शाहनगर में प्र.आर. 150 के पद पर पदस्थ अधिकारी ने बताया कि दिनांक 14/10/26 को रोज़नामचा सान्हा क्रमांक 20 पर हमराही आर. 283 अजय, आर. 730 राकेश सिंह, आर. 320 ऐश्वर्य प्रताप सिंह, महिला.आरक्षक. 75 राजकुमारी के साथ शासकीय वाहन व प्राइवेट चालक के साथ पता तलाश हेतु खमतरा, चौपरा तरफ रवाना हुए थे।
भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लख्खू चौधरी निवासी पटपरी अपने घर के सामने थैले में अवैध शराब विक्रय हेतु रखा है। सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम पटपरी रवाना हुए। एक घर के पास एक व्यक्ति सफेद थैला लिये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे हमराही बल की मदद से घेरा बंदी कर पकड़ा।
पूछताछ में उसने अपना नाम लख्खू चौधरी पिता स्व. गनेशा चौधरी उम्र 57 साल निवासी पटपरी बताया। उसके हाथ में लिये थैले को खोलकर देखा तो उसमें 16 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शराब सील बंद मिली, कीमती करीबन 1050 रुपये।
वैध कागजात मांगने पर कोई कागजात न होना बताया। अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने पर 16 क्वार्टर शराब साक्षी गया प्रसाद चौधरी पिता लख्खू चौधरी उम्र 30 साल एवं हमराही आर. 283 अजय सिद्धार्थ के समक्ष 14/10/26 को 13.14 बजे जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। जप्ती की वीडियोग्राफी की गई।
जुर्म जमानती होने एवं 7 वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने से आरोपी को धारा 35 (3) बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील कर पाबंद न्यायालय कर मौके से रुक्सत किया गया। जप्त सुदा शराब थाना जमा की गई।
Created On :   15 Oct 2026 7:06 PM IST












