फरार: अमरावती के मोर्शी में खुली जेल से भागा कैदी

अमरावती के मोर्शी में खुली जेल से भागा कैदी
पत्नी, बेटा और बेटी के तिहरे हत्याकांड में काट रहा था सजा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मोर्शी मध्यवर्ती खुली जेल में सजा काट रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मोर्शी पुलिस थाने में कैदी के भागने की जेल प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार जेल से भागने वाला कैदी नांदेड़ के धर्माबाद तहसील के कोरेगांव का निवासी हौसाजी भाऊराव जगदंबे (39) है। हौसाजी जगदंबे ने वर्ष 2015 में पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या की थी। मामले में धर्माबाद पुलिस ने उसे धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया था। तिहरे हत्याकांड के मामले में वर्ष 2016 में बिलोरी के अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने हौसाजी को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। पश्चात उसे औरंगाबाद के मध्यवर्ती जेल में रखा था। वहां से इस कैदी को मई 2023 में मोर्शी से सिंभोरा मार्ग पर स्थित खुली जेल में भेजा गया था। उससे अभीतक कोई मिलने भी नहीं आया था।

खेत में काम करने गए थे 4 कैदी : 13 अक्टूबर को मोर्शी की खुली जेल से अपर वर्धा जलाशय की नहर के पास के खेत में हौसाजी व अन्य 4 कैदियों के साथ काम करने गया था। तीन कैदी नहर के दूसरे हिस्से में काम करने लगे , तभी हौसाजी वहीं सब्जियों को पानी देने लगा। खेत में खुद को अकेला पाकर वह भागने में सफल हो गया। खेत में अन्यत्र काम के लिए गए कैदी जब खाना खाने के लिए एक जगह जमा हुए तब हौसाजी नहीं दिखने पर उसकी तलाश शुरू की । लेकिन तब तक वह भाग चुका था।

Created On :   15 Oct 2023 12:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story