Amravati News: 11वीं कक्षा में प्रवेश : 29 हजार 924 सीटें खाली पड़ी

11वीं कक्षा में प्रवेश : 29 हजार 924 सीटें खाली पड़ी
  • अब तक 12 हजार 256 छात्रों का प्रवेश
  • प्रवेश प्रकिया 18 से 21 जुलाई

Amravati News कक्षा 11वीं प्रवेश प्रकिया की पहली गुणवत्ता सूची बुधवार को घोषित हुई। जिसमें अमरावती जिले के विविध कॉलेज व संकाय निहाय कुल 42 हजार 180 में से 12 हजार 256 छात्रों का प्रवेश निश्चित हुआ है। जिले में 11वीं की 29 हजार 924 सीटें अभी भी खाली है। गुणवत्ता सूची में शामिल छात्रों की प्रत्यक्ष कॉलेज प्रवेश प्रकिया 18 से 21 जुलाई को पूर्ण किये जाएंगे। शेष खाली सीटें भरने के लिए दूसरी प्रवेश फेरी निकाली जाएंगी। जिन छात्रों का नंबर पहली सूची में नहीं लगा है। वह छात्र 10 से 13 जुलाई तक केंद्रीय प्रवेश समिति की वेबसाइट पर भरें। यह जानकारी प्रवेश समिति के अमरावती समन्वयक अरविंद मंगले ने दी।

संभाग में प्रवेश की स्थिति

जिला कुल सीटें प्रवेश निश्चित रिक्त सीटें

अमरावती 42,180 12,256 29,924

अकोला 37,475 12,014 25,461

बुलडाणा 47,290 15,382 31,908

वाशिम 20,000 7,738 16,262

यवतमाल 40,130 12,906 27,224

कुल 1,91075 60,296 1,30,779

Created On :   10 July 2025 1:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story