- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती के बेनोडा की महिला के साथ...
Amravati News: अमरावती के बेनोडा की महिला के साथ 25.53 लाख की ऑनलाइन ठगी

- वॉट्स एप पर लिंक भेजकर लगाई चपत
- आरोपी को तलाश रही पुलिस
Amravati News जिले की वरुड़ तहसील के तहत बेनोडा के चांदनी चौक पर रहनेवाली वैष्णवी प्रतीक फरकाडे (26) नामक महिला के साथ 25 लाख 53 हजार 438 रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यह घटना 16 सेे 17 मार्च 2025 के दौरान घटित हुई।
जानकारी के अनुसार वैष्णवी फरकाडे नामक महिला को न्यूजीलैंड गोल्ड मर्चंटंस लिमिटेड में जसमितसिंह नामक व्यक्ति ने उसके वॉट्स एप क्रमांक 8538902434 से महिला के वॉट्स एप पर एक लिंक भेजी और शिकायतकर्ता महिला का वैष्णवी गोवर्धन सोनार नाम से अकाउंट ओपन कर फाइनांस एडवाइजर वॉट्स एप नंबर से कॉल व मैसेज कर उसे ज्यादा रिफंड दिलवाने का झांसा दिया और समय-समय पर पैसे भरने की बात कहते हुए फोन, गुगल पे द्वारा पैसे भेजने लगाए।
महिला ने संबंधित व्यक्ति के झांसे मे आकर 25 लाख 53 हजार 438 रुपए जमा किए। लेकिन यह रकम महिला जब वापस निकालने के लिए आई तो उसे वह रकम वापस नहीं मिली। घटना की शिकायत महिला ने बेनोडा पुलिस थाने में दर्ज की। शिकायत पर बेनोडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318 (2), 318 (4) और सूचना व तकनीक कानून की धारा 66 (सी), 66 (डी) के तहत मामला दर्ज किया है।
Created On :   7 Jun 2025 2:57 PM IST