- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- जुलाई-अगस्त में तबाह हुई फसलों के...
Amravati News: जुलाई-अगस्त में तबाह हुई फसलों के मिलेंगे 108.71 करोड़

Amravati News राज्य सरकार ने जुलाई व अगस्त माह में राज्य में हुई अतिवृष्टि से नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजा घोषित किया है। राज्य सरकार ने मंगलवार, 23 सितंबर को शासनादेश जारी किया है। जिसमें अमरावती जिले के 1 लाख 68 हजार 533 प्रभावित किसानों को 108 करोड़ 71 लाख 44 हजार का मुआवजा वितरित किया जाएगा। विजयादशमी से पूर्व त्योहारों के दिनों में राज्य सरकार द्वारा बाधित किसानों को यह तत्काल मदद की घोषणा की गई है।
संभाग के चार जिलों को 35.77 करोड़ - जुलाई माह में अमरावती संभाग के सभी पांच जिलों में हुई अतिवृष्टि के कारण 2 लाख 12 हजार 962 किसानों की 168553.3 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों काे नुकसान पहुंचा था।
अमरावती जिले में 108.71 करोड़ और अन्य चार जिलों के बाधित किसानों को 35 करोड़ 77 लाख 93 हजार रुपए की मदद घोषित की है। वहीं अगस्त माह में यवतमाल, बुलढाना, वाशिम जिले में 4,88,742 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल क्षतिग्रस्त होकर 5 लाख 76 हजार 12 किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा था। उन्हें 421 करोड़ 10 लाख की मदद की घोषणा की गई है। जुलाई माह में अमरावती जिले की 14 तहसीलों के तहत अनेक राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि घोषित हुई थी। जिसमें 1 लाख 68 हजार 533 किसानों की खेती फसलों का नुकसान हुआ था।
इस बारिश से 123763.69 हेक्टेयर क्षेत्र बाधित हुआ था। इन किसानों को सरकार की ओर से 108 करोड़ 71 लाख रुपए की मदद घोषित की है। आगामी विजयमादशमी व दीपावली त्योहार के मद्देनजर किसानों को यह मुआवजा जारी किया गया है। राज्य सरकार की ओर से राज्य के विविध जिलों में जुलाई-अगस्त में हुई अतिवृष्टि से व बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए कुल मिलाकर 1 हजार 339 करोड़ 49 लाख 25 हजार का निधि वितरित करने को मंजूरी प्रदान की गई। यह निधि बाधित किसानोंं को डीबीटी पोर्टल द्वारा उनके बैंक खाते में वितरित की जाएगी। दो दिवाली के पहले-पहले मिलने का दावा किया जा रहा है।
Created On :   24 Sept 2025 3:59 PM IST