- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- दीक्षा भूमि से बोधि संकुल तक...
Amravati News: दीक्षा भूमि से बोधि संकुल तक कॉरिडोर बनाएंगे

Amravati News पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि विपश्यना जीवन को सुदृढ़ बनाती है। आने वाली पीढ़ियों को धार्मिक, सामाजिक और संस्कारयुक्त भारत देने का संकल्प हमारा है। विश्व की सर्वाधिक शांति विपश्यना केंद्रों में मिलती है, इसलिए देश और महाराष्ट्र में ऐसे केंद्रों की नितांत आवश्यकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये की योजना के साथ दीक्षा भूमि, ड्रेगन पैलेस और कामठी के विपश्यना केंद्र इस तरह का एक कॉरिडोर सीधे इस बोधि संकुल से जोड़ा जाएगा। वे कोंडेश्वर में प्रस्तावित बोधि संकुल, विपश्यना केंद्र के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह संकुल विदर्भ की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक दिशा बदलने वाला केंद्र साबित होगा। इस समय कमताई गवई, विधायक रवि राणा, केवलराम काले, जिलाधीश आशीष येरेकर, कीर्ति गवई अर्जुन, रविराज देशमुख मंचासीन थे।
विदर्भ में बोधि संकुल के लिए 100 करोड़ का प्रस्ताव भेजा :राणा : विधायक रवि राणा ने बताया कि विदर्भ में बोधि संकुल एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री को 100 करोड़ रुपये का प्रारूप प्रस्तुत किया गया है। इर्विन चौक स्थित डॉ. बाबासाहब आंबेडकर स्मारक के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस स्मारक के लिए निजी भूमि खरीदी करने की योजना भी बनाई गई है।
आई कमलताई गवई की अध्यक्षता में बैठक लेकर कार्य गति देने का निर्णय लिया गया है। मेडिकल कॉलेज के लिए 403 करोड़ का टेंडर जारी हो चुका है। उन्होंने विपश्यना केंद्र के वॉल कंपाउंड के लिए पालकमंत्री बावनकुले से 5 करोड़ रुपये की निधि देने का अनुरोध किया। समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गुणवंत देवपारे, रामेश्वर अभ्यंकर, प्रवीण मनोहरे, ज्योति यावलीकर उपस्थित थे।
Created On :   11 Nov 2025 2:18 PM IST















