Amravati News: दो करोड़़ के लोन का झांसा देकर महिला को 21 लाख रुपए का लगाया पलीता

दो करोड़़ के लोन का झांसा देकर महिला को 21 लाख रुपए का लगाया पलीता
छत्रपति संभाजीनगर की महिला समेत दो आरोपियों पर मामला दर्ज

Amravati News चिखलदरा में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को बड़ा पार्लर शुरू करने के लिए 2 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर 21 लाख 27 हजार रुपए की ठगी की गई। पीड़िता की शिकायत पर छत्रपति संभाजीनगर की एक महिला और उसके साथी युवक पर अपराध दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार महात्मा फुले नगर, चर्च लाइन परिसर में रहनेवाली महिला 17 अगस्त 2024 को छत्रपति संभाजीनगर निवासी 40 वर्षीय महिला और अल्लादीन जमीरोद्दीन (30) से पहचान हुई।

दोनों ने उसे भरोसा दिलाया कि 20 प्रतिशत कमीशन पर 2 करोड़ का लोन पास करा देंगे। भरोसे में आकर पीड़िता ने 1 मार्च 2025 तक आरोपियों को 21 लाख 27 हजार रुपए सौंप दिए। लोन न मिलने पर महिला ने कई बार रुपए वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करते रहे। अंततः तंग आकर पीड़िता ने चिखलदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 23 सितंबर की रात दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। आगे की जांच एपीआई प्रवीण पाटील कर रहे हैं।

वृद्ध से निवेश के नाम पर 2.85 लाख की ठगी : साइबर ठगों ने अमरावती के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को ऑनलाइन शेयर निवेश का झांसा देकर 2 लाख 85 हजार रुपए का चूना लगाया। पीड़ित ने गाडगेनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार संदीच्छ कॉलोनी निवासी नरेंद्र दिगांबरराव मापले (61) के मोबाइल पर 15 सितंबर को एन-6 एस बीआय सिक्युरिटी एडवान्स नाम से ऑनलाइन शेयर खरीद की एक लिंक आई।

लिंक खोलते ही उन्हें कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने के कई विकल्प दिखे। लुभावने ऑफर के झांसे में आकर मापले ने पहले 1 लाख 35 हजार रुपए लिंक के जरिए भुगतान कर शेयर खरीदे। 23 सितंबर को जब उन्होंने ऐप में अकाउंट बैलेंस चेक किया तो 1 लाख 35 हजार रुपए की राशि दिख रही थी। लेकिन जैसे ही उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की, तभी उनके खाते में बची हुई 1 लाख 50 हजार की राशि भी गायब हो गई।

Created On :   25 Sept 2025 2:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story