किसान चिंतित: आवक बढ़ते ही कृषि मंडी में सोयाबीन के दाम घटे

आवक बढ़ते ही कृषि मंडी में सोयाबीन के दाम घटे
  • चार दिन में 400 रुपए हुए कम
  • नया सोयाबीन 4200 रुपए खरीदा गया

डिजिटल डेस्क, अमरावती। जिले में इस वर्ष कम-ज्यादा प्रमाण में बारिश हुई। उसके बाद अनेक हिस्से में सोयाबीन की फलियों में वृद्धि होने से पहले ही कीट ने आक्रमण किया। जिससे सोयाबीन के उत्पादन में कमी आने का अनुमान व्यक्त किया है। इसबीच इन सभी संकटों का सामना कर किसान सोयाबीन बाजार में बिक्री के लिए ला रहे हैं। किंतु चार दिनों में सोयाबीन के दाम में 400 रुपए की कमी आई। चार दिन पहले 4 हजार 600 रुपए दाम में खरीदा गया सोयाबीन बुधवार को 4 हजार 200 रुपए तक गिर गया।

अमरावती जिले के कुछ हिस्से में सोयाबीन की कटाई हुई है। इस कारण पिछले लगभग एक सप्ताह से किसान नया सोयाबीन बाजार में बेचने के लिए ला रहे हैं। शनिवार 30 सितंबर को स्थानीय कृषि उपज मंडी में सोयाबीन को प्रतिक्विंटल 4 हजार 600 रुपए दाम मिला था। उस दिन सोयाबीन की आवक 3 हजार 500 बोरे थी। हालांकि इस वर्ष सरकार ने सोयाबीन का निर्धारित मूल्य 4 हजार 700 रुपए प्रतिक्विंटल घोषित किया है। बावजूद इसके नया सोयाबीन बाजार में आते ही व्यापारियों ने हमेशा की तरह सोयाबीन के दाम गिरा दिए। इस बीच बुधवार को अमरावती कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 4 हजार से 4 हजार 200 रुपए क्विंटल पर खरीदा गया। बाजार में सोयाबीन की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है। में ला रहे हैं। सोयाबीन की बढ़ती आवक को देख मंडी में दाम हर रोज 100 रुपए से कम हो रहे हैं।

Created On :   5 Oct 2023 6:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story