चोरी: गिरफ्तार तीन शातिरों ने कबूला 5 चोरियों का गुनाह

गिरफ्तार तीन शातिरों ने कबूला 5 चोरियों का गुनाह
मुखिया पंकज गोडाणे के इशारों पर बंद घरों को बनाते थे निशाना

डिजिटल डेस्क, अमरावती। शहर में कई दिनों से अज्ञात आरोपी एक के बाद एक बंद घरों मे सेंधमारी कर लाखों रुपए के जेवरात व नगद चोरी कर रहे थे। पुलिस के विविध दल आरोपियों की तलाश करने में जुटे थे। इसी तरह राजापेठ पुलिस शातिर चोर शंकर सुभाष बंसोड, परमेश्वर अशोक सुखदेवे और पंकज राजू गोंडाने को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने राजापेठ में तीन, बडनेरा मे एक और नांदगांव पेठ में एक ऐसे कुल पांच चोरी करने की बात स्वीकार की। तीनों आरोपी तीन महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आए थे। जिसके बाद मास्टरमाइंड पकंज गोडाणे के इशारों पर बंद घरो में चोरी के वारदाता को अंजाम दे रहे थे।

विदर्भ में फैला रखा था चोरी का जाल : मुख्य आरोपी पंकज गोडाणे पुराना रिकॉड का आरोपी है। नाबालिग के समय चोरी कर रहा है। जब सलाखों के पीछे गया तो जेल मे अन्य चोरों से हाथ मिलाकर बाहर आने के बाद बड़े सेंधमारी करने लगा। तीनों आरोपियों के खिलाफ अमरावती के अलावा, नागपुर, अकोला, यवतमाल आदि जगह पर 40 से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं। पंकज गोडाने की पुलिस को दो साल से तलाश थी। आखिर राजापेठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एमपीडीए का प्रस्ताव होगा तैयार: चोरी के मामले की जानकारी देते हुए शुक्रवार को पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेडी ने कहा कि तीनों आरोपियाें पर कई मामले दर्ज हैं। इसलिए जल्द ही तीनों आरोपियों का एपीडीए का प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक सीमा दातालकर के मार्गदर्शन मे गजानन काठेवोड, गंगाजधर जाधव, छोटेलाल यादव, सागर सरदार,नीलेश गुल्हाने, दिनेश भिसे, प्रशांत गिरडे, नरेश मोहरील, शेख वकील, मनीष करपे, गनराज राउत, पंकज खटे, पांडुरंग बुधवंत ने की है।

Created On :   25 Nov 2023 5:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story