मारपीट: संपत्ति विवाद को लेकर घर में तोड़फोड़

संपत्ति विवाद को लेकर घर में तोड़फोड़
बडनेरा की पुरानी बस्ती की घटना, 7 से अधिक आरोपी नामजद

डिजिटल डेस्क, अमरावती। बडनेरा के पुरानी बस्ती निवासी हाजी मुस्ताक के घर उनकी बहन और 7 से 8 अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। इस मामले में पुलिस ने 7 से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बडनेरा थाना निवासी हाजी मुस्ताक ने कुछ दिन पहले परिवार के सदस्यों में संपत्ति का बंटवारा किया था। जिसके बाद उनकी बहन के साथ बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ था। शुक्रवार के दोपहर 2.30 बजे मुस्ताक की बहन और 7 से 8 अज्ञात घर में घुसे। गालीगलौज करते हुए घर की तोड़फोड़ की। जिससे 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। मामला बडनेरा थाने में पहुंचा। हाजी मुस्ताक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Created On :   2 Dec 2023 11:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story