एक्सीडेंट: ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई दोपहिया, चालक की मौत

ब्रेक फेल होने से पेड़ से टकराई दोपहिया, चालक की मौत
आसेगांव के येसुर्णा मार्ग की घटना

डिजिटल डेस्क, अमरावती। असतपुर से परतवाड़ा मार्ग पर मजदूर दोपहिया से जा रहा था लेकिन दोपहिया के ब्रेक फेल हाेने से गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल सुधीर देउलकर की उपचार के दौरान मौत हो गई परतवाड़ा के मधुर कॉलोनी निवासी सुधीर देउलकर (65) दोपहिया पर सवार होकर असतपुर काम से गऐ थे। वापस परतवाड़ा की आते समय येसूर्णा मार्ग पर चलते समय दोपहिया के ब्रेक फेल हो गए जिससे दोपहिया असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना में सुधीर देउलकर गंभीर तहर से घायल हो गया। आसपास के कुछ लोगों ने उसे को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल ले गए और वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर 3 बजे उपचार के दौरान सुधीर देउलकर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुधीर मजदूरी का करता था। घटना की जानकारी आसेगांव पूर्णा पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Created On :   23 Nov 2023 7:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story