चेन स्नैचिंग: बाइक सवार ने महिला की सोने की चेन झपटी

बाइक सवार ने महिला की सोने की चेन झपटी
मुंह पर रुमाल बांधकर दिया वारदात को अंजाम

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर अमरावती। शहर में झपट्टामारों की हिम्मत बढ़ गई है। बाइक पर सवार बदमाशों ने राहगीर महिला के गले से सोने की चेन झटक ली। घटना शहर के बनोसा क्षेत्र में हुई। घटना से महिलाओं में भय व्याप्त है। इलाके से पैदल जा रही एक महिला के गले से अज्ञात दोपहिया वाहन चालक द्वारा सोने की चेन झपट ली गई।

शहर की एक 54 वर्षीय महिला 64 जीन प्लांट परिसर से अपने परिवार के किसी सदस्य के यहां धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैदल जा रही थी। उसी समय सामने से आ रहे एक दोपहिया वाहन ने जानबूझकर महिला के चेहरे पर दोपहिया की लाइट डाल दी। शाम का समय होने के कारण महिला ने अपना सिर दूसरी ओर करके रोशनी से बचने की कोशिश की, उसी दौरान बाइक चालक ने गले से 20 ग्राम वजनी सोने की चेन छीन कर भाग गया। घटना के समय उक्त बाइक चालक का चेहरा पहचान में नहीं आ सका था, क्योंकि मुंह पर रुमाल बांधे था। महिला के बेटे रितेश कानूनगो ने गुरुवार को दर्यापुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शहर में चोरी और छीना - झपटी की बढ़ती घटनाओं के कारण लोगों में चिंता के साथ पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल किया जा रहा है।

Created On :   18 Nov 2023 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story