विवाद: जेल में विवाद: पुणे और अचलपुर के कैदी भिड़े

जेल में विवाद: पुणे और अचलपुर के कैदी भिड़े
पुलिस को बुलाने के बाद शांत हुआ मामला

डिजिटल डेस्क, अमरावती। सेंट्रल जेल अमरावती में शुक्रवार 22 दिसंबर की दोपहर कैदियों के दो गुटों में झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि पुणे और अमरावती के अचलपुर के कैदियों में मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि जेल प्रशासन को मामला सुलझाने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद लेनी पड़ी। पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जेल में पहुंचकर मोर्चा संभाला तब जाकर मामला शांत हुआ। जेल प्रशासन ने मामले की शिकायत फ्रेजरपुरा थाने में दी जिस पर रात में कार्रवाई चालू थी।जानकारी के अनुसार पहले भी पुणे के कैदियों और अमरावती के कैदियों में विवाद हुआ था। इसी के चलते शुक्रवार की सुबह पुणे के कैदियों को अलग बैरक में शिफ्ट किया जा रहा था।

एक कैदी मिलने के लिए बाहर आया था और लौटते समय बैरक के बाहर पुणे निवासी एनपीडीए के आरोपी मतीन हकीम सैय्यद (35) से अमरावती के कॉटन मार्केट के पास के निवासी मनोज रामरत्न डोंगरे (29) का विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अचलपुर के कैदियों ने पुणे के कैदी को घेर कर पीटना शुरु कर दिया। मामला बिगड़ता देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस से मदद मांगी और अपराध शाखा, सीआईयू के साथ ही अन्य पुलिस दल और एसीपी कैलाश पुंडकर ने मोर्चा संभाला। जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बैरक की जांच के बाद पुलिस कर्मचारी फ्रेजरपुरा थाने पहुंचे। मामले में जेल प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। वहीं, घटना में सिर्फ दो कैदियों को आरोपी बनाया है।

Created On :   23 Dec 2023 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story