धोखाधड़ी: किराए पर घर देने का झांसा देकर सवा लाख से ठगा

किराए पर घर देने का झांसा देकर सवा लाख से ठगा
अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, अमरावती। घर किराए से लेने के लिए गाडगे नगर निवासी महिला ने मोबाइल नंबर पर संपर्क किया था। जहां अज्ञात आरोपी ने महिला के बैकं की जानकारी हासिल कर खाते से 1.20 लाख रुपए निकाल लिए। गाडगे नगर थाना क्षेत्र के केवल कॉलोनी निवासी दीप्ति सरनाईक के फेसबुक पर घर किराए से देने का विज्ञापन आया था। महिला ने दिए संपर्क नंबर पर गुरुवार दोपहर फोन किया। घर किराए से लेने के पहले रजिस्ट्रेशन करने लिए महिला के दस्तावेज व बैंक से जुड़ी जानकारी मांगी। महिला के ओटीपी नंबर देते ही कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए निकाल लिए हैं। महिला ने गाडगेनगर थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Created On :   11 Nov 2023 9:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story