- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- बीड में हादसा, बस के पहिए के नीचे...
Beed News: बीड में हादसा, बस के पहिए के नीचे आने से महिला की मृत्यु

- बस से उतरने के पहले ही वाहन आगे बढ़ाने से चपेट में आई
- स्वामी रामानंद तीर्थ मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थी महिला
Beed News बीड ज़िले के अंबाजोगाई से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राज्य परिवहन महामंडल की एक बस ने एक महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना 2 सिंतबर को मंगलवार के दिन सुबह हुई। मृतक महिला की पहचान विजयमाला नानाभाऊ सरवदे (उम्र 55) के रूप में हुई है और वह स्वामी रामानंद तीर्थ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बस चालक नशे में था। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अंबाजोगाई शहर में काफी सनसनी फैल गई है।
आखिर दुर्घटना कैसे हुई? : प्राप्त जानकारी के अनुसार, केज की मूल निवासी विजयमाला सरवदे पिछले 35 वर्षों से अंबाजोगाई स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत थीं। घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की है जब विजयमाला ड्यूटी पर जा रही थीं। विजयमाला धारुर-परली बस नंबर ( MH 15 MH 2347) से अंबाजोगाई जा रही थीं। सुबह करीब 7 बजे, वह अंबाजोगाई स्थित मोरेवाड़ी पानी की टंकी के पास बस से उतर रही थीं। उसी दौरान, बस चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी।
विजयमाला सरवदे बस के पिछले पहिये के नीचे आ गईं। हादसे में विजयमाला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी को जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुचकर पंचनामा कर शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनो के हवाले किया। इस घटना से विजयमाला के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।आगे की जांच पुलिस कर रही है।
Created On :   2 Sept 2025 4:56 PM IST