- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- भूख हड़ताल पर बैठी महिला किसान की...
Beed News: भूख हड़ताल पर बैठी महिला किसान की मृत्यु , आक्रोशित हुए आंदोलनकर्ता

- आवदा कंपनी के खिलाफ भूख-हड़ताल मामला
- शव पंडाल पर ही रखा
Beed News आवदा कंपनी अपने कुछ गुंडों को पाल-पोसकर किसानों को परेशान कर रही है। कंपनी और गांव के गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किसान व महिला किसान तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान 25 जुलाई को भूख हड़ताल कर रही 65 वर्षीय महिला किसान की मृत्यु होने पर हड़तालकर्ता आक्रोशित होते हुई दिखाई दिए।
जिले के केज स्थित सर्वे क्रमांक 76 में आवदा कंपनी द्वारा खेतों में अनाधिकृत पोल लगाए जा रहे हैं। संबंधित किसानों ने जब इसका विरोध किया, तो कंपनी और गाँव के गुंडों द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किसान व किसान महिला 24 जुलाई से केज तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को भूख हड़ताल के दौरान सुभाबाई भोसले की मृत्यु हो गई।इस दरमियान भूख हड़ताल कर रहे किसानों द्वारा आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया गया है।जबतक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तबतक हम भूख हड़ताल नही छोड़ने की चेतावनी दी गई है। ।खबर लिखे तक महिला किसान का शव मौके पर ही था।
किसानों का हल निकाला जाएगा : हमने आवदा कंपनी के अधिकारी को इस मामले की जानकारी दी है।जल्द ही भूख हड़ताल पर बैठे किसानो का हल निकाला जाएगा। --राकेश गिड्डे (तहसीलदार केज)
Created On :   25 July 2025 8:02 PM IST