भंडारा: भालू के हमले में खेतिहर मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल

भालू के हमले में खेतिहर मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल
  • मडेघाट की नहर के पास हुई घटना
  • भालू का हमला
  • खेतिहर मजदूर घायल हुआ

डिजिटल डेस्क, लाखांदुर (भंडारा). बकरियों के लिए चारा लाने गए खेतिहर मजदूर पर भालू ने हमला कर दिया। करके गंभीर घायल करने की घटना हुई। यह घटना सोमवार 25 दिसंबर 2023 को सुबह के दौरान मडेघाट स्थित खेत परिसर के पास नहर पर हुई। घायल का नाम मडेघाट निवासी माणिक देवा मेश्राम (52) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मडेघाट निवासी खेतमजदूर व पशुपालक माणिक देवा मेश्राम यह खेत परिसर में बकरियों का चारा लाने के लिए सुबह गया था। चारा लेने के पहले ही नहर के बाजू में मौजुद भालू ने माणिक पर हमला किया। इसमें उसके चेहरा, हाथ व पैरों में गंभीर चोटे आई। उसे इलाज के लिए लाखांदुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया। परंतु चोट अधिक गंभीर होने के कारण उसे भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में रेफर किया गया। इस घटना की जानकारी भाजपा तहसील अध्यक्ष प्रमोद प्रधान, शहराध्यक्ष कांचन गहाणे, युवा मोर्चा भाजपा शहर अध्यक्ष राहुल कोठरंगे को मिलते ही उन्होंने ग्रामीण अस्पताल में पहुंचकर घायल माणिक की भेट ली। परिजनों का धाडस बंधाया व तत्काल मदद के रूप में वनविभाग के अधिकारियों के पास प्रयास किए।

सरकारी नियमानुसार मदद दिलवाएंगे

रूपेश गावित, वनपरिक्षेत्र अधिकारी, लाखांदुर के मुताबिक भालू के हमले में घायल हुए व्यक्ति को शासन व्दारा मिलनेवाली आर्थिक मदद दी जाएगी। परंतु घायल व्यक्ति को तत्काल मदद का प्रावधान नहीं है। लेकिन गंभीर घायल मजदूर आर्थिक रूप से कमजोर होने से अपने स्तर पर संभव मदद की है।

इस घायल व्यक्ति को अस्पताल का अधिक खर्च आने से सांसद सुनिल मेंढे व्दारा अस्पताल का खर्च देने का आश्वासन परिजनों को दिया। इस समय ग्रामीण अस्पताल में वनपरिक्षेत्र अधिकारी रूपेश गावित ने घायल माणिक की भेट लेकर शासन निर्देश अनुसार आर्थिक मुआवजा मिलाकर देने का आश्वासन दिया।

Created On :   26 Dec 2023 1:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story