- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- बावनथड़ी जलापूर्ति योजना बंद होने...
Bhandara News: बावनथड़ी जलापूर्ति योजना बंद होने की कगार पर, जलापूर्ति प्रभावित

- बांध के जल संग्रहण पर मध्यप्रदेश का नियंत्रण
- बालाघाट के जिलाधिकारी की मंजूरी की प्रतीक्षा
Bhandara News बावनथड़ी बांध महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश का संयुक्त प्रकल्प है। बांध में पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण उपलब्ध है। किंतु बावनथड़ी नदी पूरी तरह से सूख गई है और दोनों राज्य के सीमा की पेयजल योजना की स्थिति गंभीर हो गई है। बांध के जल भंडारण पर मध्य प्रदेश सरकार का नियंत्रण है। बालाघाट जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ही नदी में पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश के पठार संघर्ष समिति ने दो दिन पहले बालाघाट जिलाधिकारी से पानी छोड़ने की मांग की थी।
तुमसर तहसील के अंतिम छोर स्थित सीतेकसा में बावनथड़ी प्रकल्प का बांध है। इस बांध में पर्याप्त मात्रा में जल भंडारण उपलब्ध है और दोनों राज्य की फसल सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जा रहा है। किंतु डेढ़ महीने से बावनथड़ी नदी पूरी तरह से सूख गई है। दोनों राज्य की सीमा में तकरीबन 50 से 60 गांव आते है। दोनों राज्य की सीमा के गांवों में पेयजल योजना कार्यान्वित है। किंतु फिलहाल यह पेयजल योजना संकट में है। इसके कारण नदी तट स्थित गांवों में जल संकट निर्माण हो गया है।
नदी में पानी नहीं होने से गांव के कुओं का पानी सूख गया है। यहां के नागरिकों के पास बडे़ पैमाने पर पशुधन होने से उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के बावनथड़ी नदी तट स्थित पठार संघर्ष समिति ने दो दिन पहले बालाघाट जिलाधिकारी से बावनथड़ी नदी में बांध का पानी छोड़ने की मांग की थी। किंतु अब तक पानी छोडने का आदेश नहीं मिला है। तुमसर तहसील के बावनथडी नदी तट स्थित गांव में भी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस लिए राज्य के दोनों नागरिकों में रोष दिख रहा है।
बावनथड़ी नदी के तट पर बसे गांवों में जलसंकट : दो दिन पहले बालाघाट जिलाधिकारी से पठार संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भेट लेकर उन्हें बावनथडी नदी तट स्थित गांवों में जल संकट की स्थिति होने की जानकारी दी। यहां नदी तट स्थित पेयजल योजना सूख गई है। किंतु अब तक इस बात का संज्ञान नहीं लिया गया है। - दीपक पुस्तोडे, सरपंच, आंजनविहरी, मध्यप्रदेश
Created On :   26 April 2025 4:08 PM IST