- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- सोनोग्राफी करने नाम पर नाबालिग के...
Bhandara News: सोनोग्राफी करने नाम पर नाबालिग के साथ डॉक्टर ने किया दुराचार

- शहर के नामी अस्पताल में हुआ घृणित कृत्य
- घटना के बाद आरोपी डॉक्टर फरार
Bhandara News अस्पताल में सोनोग्राफी करने के लिए आयी नाबालिग के साथ डॉक्टर द्वारा दु़राचार करने का मामला सामने आया है। घटना साकोली के श्याम अस्पताल में 9 जुलाई को हुई। पीड़िता अपनी मां के साथ अस्पताल में इलाज कराने आई थी। इसी समय डॉ. देवेश अग्रवाल ने मां और नर्स को बाहर बैठाकर पीड़िता के साथ दुराचार करने का आरोप पीड़िता द्वारा लगाया गया है। इस मामले में साकोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इसी वर्ष फरवरी माह में पैनिक अटैक से पीड़ित नाबालिग को साकोली के श्याम अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। इलाज के कुछ माह के पश्चात फिर से तबीयत बिगड़ने पर 9 जुलाई सुबह 10 बजे इलाज के लिए डॉ. देवेश अग्रवाल के पास लाया गया था। सोनोग्राफी कराने की आवश्यकता होने की बात कहकर डॉक्टर ने पीड़िता की मां और नर्स को बाहर रुकने को कहा। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि नाबालिग के साथ डॉक्टर ने दुराचार किया।
पीड़िता रोती हुई बाहर आयी। पीड़िता के अनुसार, डॉक्टर ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है। पूरा मामला सुनने के पश्चात इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर देवेश अग्रवाल के खिलाफ साकोली पुलिस थाने में भारतीय न्यायसंहिता 2023 के तहत अंतर्गत धारा 64 (2) (1), 65 (1) एवं पोक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं के चलते मामला दर्ज किया है। आरोपी डॉक्टर फरार है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Created On :   11 July 2025 3:16 PM IST