Nagpur News: फर्जी शिक्षक नियुक्ति घोटाला , गड़चिरोली माध्यमिक शिक्षा विभाग का अधीक्षक गिरफ्तार

फर्जी शिक्षक नियुक्ति घोटाला , गड़चिरोली माध्यमिक शिक्षा विभाग का अधीक्षक गिरफ्तार
  • भंडारा जिले में पराग पुडके की नियुक्ति की दी अनुमति
  • शिक्षा विभाग का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद पाई नौकरी

Nagpur News फर्जी शिक्षक नियुक्ति घोटाले में शिक्षा विभाग के एक और अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अधिकारी रवींद्र पंजाबराव सलामे (45), भंडारा जिले के बेला थानांतर्गत नेहरू नगर निवासी है। सलामे वर्तमान में गडचिरोली में माध्यमिक शिक्षा विभाग का अधीक्षक है। इससे पूर्व वह भंडारा जिले में कार्यरत रहा है। सलामे को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में लिया गया है।

फर्जी अनुभव लेटर पर नौकरी : आरोपी रवींद्र सलामे ने पराग पुडके को भंडारा जिले के जेवनाडा स्थित नानाजी पुडके विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त करने की अनुमति प्रदान की थी। पुडके विद्यालय पराग पुडके के पिता का है। पराग को शिक्षा विभाग का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद उसने शिक्षक महेंद्र म्हैसकर की मदद से यादव नगर, नागपुर के एस.के.बी. स्कूल के नाम से फर्जी लेटर बनवाया, िजसमें उस स्कूल में कार्यानुभव दर्शाया गया था।

घोटाले के दस्तावेज हाथ लगे : इस मामले में शिकायत मिलने पर सदर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और एस.के.बी. स्कूल का रिकॉर्ड खंगाला, तो पराग की पोल खुल गई। इसके बाद फर्जी नियुक्ति घोटाला उजागर हुआ था। सदर अौर साइबर थाने में दर्ज इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। ताजा गिरफ्तारी में रवींद्र ने पराग के दस्तावेजों की बगैर जांच-पड़ताल िकए उसे प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति दे दी थी, जिसमें लाखों का घोटाला होने के पूर्व के कुछ दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं। रवींद्र सलामे को गिरफ्तार िकया गया है। अदालत ने उसे 6 जुलाई तक पुलिस की रिमांड में भेज दिया है।


Created On :   4 July 2025 1:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story