‌Bhandara News: भंडारा में फ्रिज साफ करते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत

भंडारा में फ्रिज साफ करते समय करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
  • गणेशोत्सव के लिए घर की सफाई कर रहे थे
  • बरसात के मौसम सतर्कता बरतने का आह्वान

‌Bhandara News घर में फ्रिज साफ करते समय करंट लगने से 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना 5 अगस्त को शाम करीब 5 बजे वरठी ग्राम में हुई। मृतक की पहचान वरठी के सुभाष वार्ड निवासी रामू ताराचंद माटे (65) के रूप में हुई है।

मानसून के मौसम में बिजली के उपकरणों को संभालते समय बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। अन्यथा, कई दुखद घटनाएं घटित होती हैं। मोहाड़ी तहसील के वरठी में भी ऐसी ही एक घटना घटी। वरठी में रामू माटे के घर पर गणपति उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस महीने गणपति बप्पा का आगमन होगा। इस लिए माटे परिवार ने घर की सफाई शुरू की। रामू माटे घर के विभिन्न सामान भी सफाई कर रहे थे। घर के साफ-सफाई के बाद रामू फ्रिज साफ करने लगे।

फ्रिज के सामने का हिस्सा साफ करने के बाद, रामू ने फ्रिज के पीछे हाथ डाला। फ्रिज के पीछे पानी का रिसाव होने के कारण रामू माटे को जोर का करंट लगा। करंट लगने से उसकी चीख निकल गई। घर के लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे। फ्रिज से चिपके हुए दिखाई दिए। इसके बाद बिजली बंद की गई और रामू माटे को भंडारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामू पेशे से किसान थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। वे वरठी के पूर्व सरपंच संजय मिरासे के मामा थे। उनकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है।


Created On :   7 Aug 2025 2:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story