Bhandara News: बारिश में भीगा धान खरीदने के लिए तैयार नहीं है सरकार

बारिश में भीगा धान खरीदने के लिए तैयार नहीं है सरकार
  • शासकीय आदेश से किसान निराश
  • प्राकृतिक आपदा झेल रहे किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

‌Bhandara News इस खरीफ मौसम में बार-बार बारिश हुई। जिससे किसानों के खरीफ धान बारिश में भीगकर खराब हो गए। ऐसे धान सरकार नहीं खरीदेगी। यह आदेश शासन द्वारा 20 नवंबर को निकाला गया है। इससे किसानों पर आर्थिक संकट मंडराने वाला है। किसानों को मजबूरी में व्यापारियों को कम कीमत में धान बचाना होगा।

जिले में बारिश और बाढ़ से लगभग 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों का नुकसान हुआ। हजारों किसानों की धान की फसल खराब हो गई। धान का रंग बदल गया है। कुछ किसानों की धान की उपज से बदबू आ रही है। शासन ने आदेश जारी कर खराब हो चुका धान नहीं खरीदी करने का फैसला लिया है। इससे प्राकृतिक आपदा का दंश झेल चुके किसानों को अब शासन के आदेश से आर्थिक नुकसान होगा।

जिले में लगभग दो लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल लगाई गई थी। बार-बार बारिश के चलते इस फसलों का नुकसान होता रहा। किसानों कर्ज लेकर खरीफ मौसम के कामों को पूर्ण किया। बारिश ने धान के दाने काले पड़ गए, जो धान व्यापारी नहीं खरीदते वह शासकीय खरीदी केंद्र पर बेचने में आसानी होने की उम्मीद थी, लेकिन किसानों को निराशा का सामना करना पड़ा।


Created On :   28 Nov 2025 4:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story