‌Bhandara News: भंडारा के 16 हजार प्रभावित किसान मुआवजे की प्रतीक्षा में

भंडारा के 16 हजार प्रभावित किसान मुआवजे की प्रतीक्षा में
  • वापसी की बारिश से 6 हजार 640 हेक्टेयर फसल को नुकसान
  • सरकारी मदद की आस में हैं प्रभावित किसान

Bhandara News लौटती बारिश के कारण तहसील में बड़े पैमाने पर धान फसल को नुकसान हुआ। प्रशासन की ओर से नुकसानग्रस्त फसलों का पंचनामा किया गया। मोहाडी तहसील में इस वर्ष खरीफ मौसम में लगभग 33 हजार हेक्टेअर क्षेत्र में धान की बुआई की गई थी। जिनमें से 6 हजार 640 हेक्टेयर क्षेत्र में नुकसान होने का तथा इस आपदा से 16 हजार 886 किसानों के प्रभावित होने का रिपोर्ट तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हुआ है।

जिले में धान मुख्य फसल है और सातों तहसील में बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है। धान लगभग चार महीने की फसल है और खेत की पूर्व तैयारी से लेकर कटाई तक लगभग छह महीने का समय लगता है। कटाई की अवस्था में आई धान फसल बेमौसम बारिश से पूरी तरह जमीन पर गिर गई। जिससे किसानों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ। गिरी हुई फसल उठाने में किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़़ी। सरकारी स्तर पर पंचनामा तो हो गया, लेकिन मुआवज़ा मिलेगा या नहींं इस बारे में सरकार की ओर से कोई स्पष्टता नहींं है। जिससे किसानों में चिंता बढ़़ती जा रही है। पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और कृषि सहायक के माध्यम से पूरे तहसील में नुकसानग्रस्त क्षेत्रों का पंचनामा किया गया। जिसकी रिपोर्ट तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत की गई है।

पंचनामा किया गया : मोहाडी तहसील में लौटती बारिश से नुकसानग्रस्त फसलों का पंचनामा पूरा किया गया है। उसकी रिपोर्ट वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई है। सरकार से निधि मंजूर होते ही किसानों के खातों में पैसे जमा होने शुरू हो जाएंगे।” -सुनील भडके, प्रभारी तहसील कृषि अधिकारी, मोहाडी

धान खरीद केंद्र पर खरीदी बंद : किसानों ने अब शेष धान की कटाई–मड़ाई कर ली है। फसल को उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार की ओर से आधारभूत धान खरीद केंद्र शुरू किए जाते हैं। लेकिन नवंबर महीना समाप्त होने को है और अब तक खरीद केंद्रों पर धान खरीदी शुरू नहींं हुई है।


Created On :   3 Dec 2025 3:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story