- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- संजय सरोवर, पुजारीटोला, बाघ नदी के...
Bhandara News: संजय सरोवर, पुजारीटोला, बाघ नदी के बढ़ते जल स्तर से आ सकती है बाढ़

- राज्य में एकमात्र भंडारा जिले केे पास है स्वयं की डीडीआरएफ टीम
- आपदा की स्थिति में 25 बोट व 300 आपदा मित्र रहेंगे सक्रिय
Bhandara News जिले में पिछले सप्ताह से लगातार बारिश शुरू है। लगातार जारी कम अधिक बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति की संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में मानसून पूर्व जिला आपदा प्रबंधन की ओर से बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए 25 बोट, 300 आपदा मित्र के साथ ही सभी संबंधित विभागों को सतर्कता संबंधी सूचनाएं समय-समय पर दी जा रही है। वर्तमान में समूचे राज्य में एकमात्र भंडारा जिला है, जिनके पास स्वयं की डीडीआरएफ यानी जिला आपदा प्रतिसाद टीम है। जो जिले में बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
उल्लेखनीय है कि, मध्यप्रदेश राज्य के संजय सरोवर के कारण भंडारा जिले में बाढ़ ही संभावनाएं बढ़ जाती है। वहीं पुजारीटोला, बाघ नदी में बढ़ते जलस्तर और भंडारा, गोंदिया, नागपुर जिले में होने वाली लगातार बारिश भी जिले में बाढ़ की स्थिति की संभावनाएं पैदा करती है। भंडारा जिले में वर्ष 2020 में भयानक बाढ़ की स्थिति बनी थी। जिससे नागरिकों को काफी नुकसान उठना पड़ा था। उसके पश्चात प्रशासन ने ऐसी आपदाजन्य स्थिति से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन की ओर से कई बदलाव किए गए। बारिश के दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से लेकर मौसम विभाग की जानकारी समय-समय पर जन-जन तक पहुंचाने के लिए वाट्स ग्रुप तैयार किए गए। इतना ही नहीं बाढ़, मौसम, बारिश, बंद रास्तों के लिए डीडीएमए के माध्यम से एक क्लिक पर सूचनाएं प्रसारीत करने की सुविधा भी उपलब्ध करायी है।
ऐसे में जिले में गत एक सप्ताह से हो रही निरंतर बारिश के कारण जिलाधिकारी द्वारा सभी तहसील स्थानों के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हंै। बाढ़ जैसी कोई स्थिति बनी तो उससे निपटने के लिए 25 बोट, 300 आपदा मित्र साथ ही डीडीआरएफ टीम को आवश्यक सूचनाएं दी गई है। मानसून से पूर्व मॉकड्रील से लेकर प्रशिक्षण भी दिए गए है। आपदा के हालातों से निपटने प्रशासन ने अपनी तरफ से तैयारियां की है।
गोसीखुर्द बांध के जलस्तर पर रखा जा रहा नियंत्रण : सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के चलते गोसीखुर्द बांध का जलस्तर नियंत्रित रखा जा रहा हंै। मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के करीब 9 जिलों के क्षेत्र में ज्यादा बारिश होने पर बनने वाली बाढ़ की स्थिति से जिले में नुकसान ना हो।
मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र के जिलों की समन्वय बैठक : वर्ष 2020 के पश्चात मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट तथा महाराष्ट्र के गड़चिरोली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा जिले के साथ समन्वय बैठक ली गई। सभी अधिकारियों का एक वॉटस ग्रुप तैयार किया गया है। ताकि आपदा की स्थिति में सभी को एकसाथ सूचनाएं देकर सतर्क किया जा सके।
Created On :   2 July 2025 2:57 PM IST