- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- साकोली से लाखांदुर वडसा मार्ग पर...
Bhandara News: साकोली से लाखांदुर वडसा मार्ग पर कुंभली के चुलबंद नदी पर बने जर्जर पुल से हो सकता है हादसा

- कई शहरों में पुराने पुलों के गिरने की घटनाएं हो रहीं
- जर्जर पुल का तत्काल निरीक्षण करने की मांग
Bhandara News साकोली से लाखांदुर वडसा मार्ग के कुंभली गांव के करीब चुलबंद नदी के ऊपर बनाया गया पुल जर्जर अवस्था में है। इससे बारिश के दिनों में नागरिकों की जान खतरे में आ सकती है। राज्य में कई शहरों में पुराने पुलों के गिरने की घटनाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए भाजपा साकोली शहर के पूर्व अध्यक्ष नितीन खेड़ीकर ने महामार्ग प्राधिकारण विभाग को जर्जर पुल का तत्काल निरीक्षण कर रखरखाव एवं मरम्मत कराने की मांग की है।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन खेडीकर ने बताया कि, प्रति वर्ष बारिश के मौसम में इस पुल के ऊपर से पानी बहता है। इसके कारण यातायात सेवा प्रभावित होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। यह पुल बहुत पुराना होने से उसकी मजबूती पर सवाल खडे किए जा रहे है। इस लिए राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकारण विभाग व्दारा इस पुल का तत्काल संरचनात्मक ऑडिट करके आवश्यक मरम्मत एवं करने की पुरजोर मांग की है।
बारिश का मौसम प्रारंभ हो चुका है। इस लिए नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुल के ऊपर बनाए गए बैरिकेड्स सुधारने की जरूरत है। साथ ही रात के समय दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम लगाने की जरूरत है। इस मांग का समय पर संज्ञान नहीं लिया गया तो भविष्य में आर्थिक और मानवीय नुकसान ही संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसी चेतावनी देकर पूर्व अध्यक्ष नितिन खेडीकर ने प्रशासन और संबंधित विभाग को तत्काल उपाय योजना कराने की मांग की है।
Created On :   20 Jun 2025 1:06 PM IST