- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- पाइप में फंसे तेंदुए को निकालने वन...
Bhandara News: पाइप में फंसे तेंदुए को निकालने वन विभाग की टीम को करनी पड़ी मशक्कत, जंगल में छोड़ा

- लाखनी तहसील के डोंगरगांव / सा. में किया रेस्क्यू
- खेत के पाइप में तेंदुआ फंसा होने की जानकारी मिलते ही पहुंची टीम
Bhandara News तहसील के मुरमाडी / तुप. परिसर के डोंगरगांव / सा. परिसर के खेत परिसर के पाइप में फंसे नर तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। यह कार्रवाई 27 जून को की गई।
लाखनी वन परिक्षेत्र के वनरक्षक बोरकर को स्थानीय द्वारा खेत के पाइप में तेंदुआ फंसा होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उपवनसंरक्षक योगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक वनसंरक्षक संजय मेंढे, सचिन निलख तथा लाखनी वनपरिक्षेत्र अधिकारी नितेश ए. धनविजय, जीव विशेषज्ञ शुभम मोदनकर, वाहन चालक अनिल शेलके मौके पर पहुंचे। पाइप में फंसे तेंदुए का निरीक्षण किया गया। मौके पर मौजूद नागरिकों की भीड़ को हटाया गया। साथ ही तेंदुए को किसी तरह से चोट नहीं पहुंचाने नागरिकों को सूचना दी गई।
तेंदुए को बचाने के लिए शीघ्र प्रतिसाद दल की टीम को बुलाया गया। तेंदुए को पाइप से निकालने के लिए एक छोर पर पिंजरा लगाया गया। उसे सावधानी के साथ पाइप से बाहर निकाला गया। बाद में पशुधन विकास अधिकारी पवन पावले ने उसकी जांच की। तेंदुआ पूरी तरह से तंदुरूस्त होने की रिपोर्ट के आधार पर उसे जंगल में छोड़ा गया। यह कार्रवाई उपवनसंरक्षक योगेंद्र सिंग्रके मार्गदर्शन में सहायक वनसंरक्षक संजय मेंढे, सचिन निलख तथा लाखनी वनपरिक्षेत्र अधिकारी नितेश ए. धनविजय, क्षेत्र सहायक जे. एम. बघेले, आर. जे. मेश्राम, सी. डब्लु कुटारे, वनपाल जंकास ने की। इस समय ग्राम के सरपंच, पुलिस पाटील ने वन विभाग को सहयोग किया।
Created On :   28 Jun 2025 5:48 PM IST