- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- घर के सामने टहल रहे व्यक्ति को कार...
Bhandara News: घर के सामने टहल रहे व्यक्ति को कार से टक्कर मारकर भागा पुलिस हवलदार

- गंभीर रूप से घायल हुआ शख्स
- पुलिस ने मामला किया दर्ज
Bhandara News रात के समय टहलने के लिए निकले व्यक्ति को पुलिस हवालदार ने अपने टाटा नेक्सान कार से टक्कर मारी और मौके से भाग निकला। घटना 5 जुलाई की रात लगभग 10 बजे शहर के मुख्य मार्ग पर जालवाला कपड़ा शोरूम के पास हुई। इसे लेकर पटेलपुरा भंडारा निवासी निखिल भास्कर लेदे (40) की शिकायत पर पुलिस हवालदार सुनील बालकृष्ण भोंगाडे बताया जा रहा है।
निखिल लेदे यह रात के समय भोजन होने के बाद टहलने के लिए छोटे बच्चे के साथ मुख्य मार्ग पर निकला। इस दौरान पीछे से आने वाले टाटा नेक्सान कार क्रमांक एमएच 36 एएल 5012 के चालक पुलिस हवालदार सुनील बालकृष्ण भोंगाडे ने पीछे से निखिल लेदे को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद कार चालक सुनील मौके से भाग निकला। जबकि निखिल के दाए हाथ व पीठ पर चोट आयी। भंडारा पुलिस ने कार चालक भोंगाडे के खिलाफ धारा 281, 125 (अ), भारतीय न्याय संहिता उपधारा 184, 134 मोटार वाहन कानून के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच महिला पुलिस उपनिरीक्षक कुंभारे कर रही हैं।
अज्ञात वाहन की टक्कर से दोपहिया सवार जख्मी : अज्ञात वाहन की टक्कर में दोपहिया सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना तुमसर पुलिस थाने के तहत तुमसर-सिहोरा मार्ग पर दावेझरी (आ) में 6 जुलाई रविवार रात 8.15 बजे हुई। इसे लेकर पुलिस ने दोपहिया सवार युवक दावेझरी ग्राम निवासी तेजस बुधराज पटले (24) की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तेज पटले यह अपनी दोपहिया क्रमांक एमएच 36 डी 5862 से तुमसर से मोहगांव खदान जा रहा था। इस दौरान उसे खैरलांजी के पास सिहोरा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तेजर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को लेकर पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281, 125 (ब) भारतीय न्याय संहिता 2023 उपधारा 134, 184 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक शहारे कर रहे हैं।
Created On :   8 July 2025 3:08 PM IST