- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा के समीप नेरला परिसर में बाघ...
Bhandara News: भंडारा के समीप नेरला परिसर में बाघ और तेंदुए की दहशत

- बछड़ा और बकरी पर किया हमला
Bhandara News अड्याल वन परिक्षेत्र में आनेवाले नेरला गांव में इनदिनों बाघ, तेंदुए की दहशत फैली है। इस बीच गुरुवार की रात करीब साढ़े 10 बजे के दौरान स्थानीय गुरुदेव गजबे की गौशाला में तेंदुए ने घुसकर गाय के एक बछड़े और एक बकरी पर हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। बता दें कि, चार दिन पहले ही नेरला गांव से वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने काफी मशक्कत कर तेंदुए को पिंजरे में कैद किया था। ऐसे में गुरुवार की रात को घटित इस घटना में पीड़ित पशुपालक गोपीचंद शिवरकर का आर्थिक नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही अड्याल वन परिक्षेत्र अधिकारी ने शुक्रवार, 13 जून को घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया तथा घायल बछड़ा और बकरी पर तेंदुए या अन्य वन्यजीव ने हमला किया, यह पता करने में जुटे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में फिर से पिंजरा लगाने की मांग की। जिस वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में फिर से पिंजरा लगाने को स्वीकृति दी है। नेरला गांव जंगल से सटा होने से यहां हमेशा जंगली जानवरों का विचरण रहता है। जिस रात वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ा था। उसके अगले दिन पास के जंगल में नेरला के ग्रामीणों ने बाघ को देखा। जिसके अगले ही दिन फिर गांव में पालतू पशु पर हमले की घटना से गांववासी दहशत में है। अड्याल वन परिक्षेत्र अधिकारी घायल बछड़ा और बकरी पर तेंदुए या अन्य वन्यजीव ने हमला किया, यह पता करने में जुटे हैं।
कलेवाड़ा मार्ग पर नजर आया बाघ : दो दिन पहले नेरला के पास कलेवाड़ा मार्ग पर एक महिला कोे बाघ दिखा था। बाघ को सामने देखते ही महिला ने जोर-जोर से चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, तो वहीं उसका पति महिला को अकेला छोड़कर वहां से भाग गया था। गनिमत रही कि, कोई अनहोनी नहीं हुई और उसकी चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर उसे हिम्मत दी तथा दूर जाकर रुके उसके पति के पास सुरक्षित पहुंचाया।
Created On :   14 Jun 2025 4:09 PM IST