Bhandara News: भंडारा में दो लाख 82 हजार लाडली बहनों में से अधिकांश बन गईं सौतेली

भंडारा में दो लाख 82 हजार लाडली बहनों में से अधिकांश बन गईं  सौतेली
धड़ाधड़ बंद हो रहे प्रतिमाह खाते में आने वाले 1500 रुपए

Bhandara News महायुति सरकार ने वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव से पूर्व लाडली बहन योजना की घोषणा की। जिले में कुल 2 लाख 99 हजार 971 महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 2 लाख 82 हजार 788 महिलाओं को योजना का लाभ शुरू हुआ। कुल 17 हजार 183 लाडली बहने वर्ष 2024 में ही अपात्र साबित हुई थीं। एक जिले से प्रतिमाह 1500 यानी 42 करोड़ 41 लाख 82 हजार का लाभ सरकार को अकेले भंडारा जिले में देना पड़ रहा था। अब प्रतिदिन लाडली बहने सौतेली होने का सिलसिला शुरू हुआ है। जिसमें पात्रता के निकषों में बैठने वाली महिलाओं के खाते पर प्राप्त होने वाले 1 हजार 500 रुपए बंद हो रहे हैं। जिससे महिलाओं में रोष दिखाई दे रहा है।

वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इस छवि को सुधारने के लिए विधानसभा चुनाव शुरू होने से पूर्व महायुति सरकार ने जून 2024 में 'लाडली बहन' योजना शुरू की। जिसका पंजीयन जुलै माह से शुरू हुआ। पहले जिले में 'नारी शक्ति दूत' एप के माध्यम से कुल 2 लाख 9 हजार 282 महिलाओं ने आवेदन भरे थे। जिसमें से 15 हजार 349 महिलाएं अपात्र साबित हुईं। उसके पश्चात अगस्त 2024 में 'मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना' नाम से पोर्टल अपडेट किया गया। तब कुल 90 हजार 689 महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन भरे। जिसमें 88 हजार 855 महिलाएं पात्र एवं 1 हजार 834 बहने अपात्र हुईं। 2024 में पात्र हुई 2 लाख 82 हजार 788 बहनों में से अब प्रतिमाह एक एक कर छंटनी की जा रही है। गौरतलब है कि, कितनी ही बहने प्रतिदिन अपात्र साबित हो रही है। किंतु उनके आंकड़े, अपात्रता का कारण पोर्टल पर नहीं दिखाई दे रहा है। पूरा काम पोर्टल के माध्यम से होने के कारण जिला महिला एव बाल कल्याण विभाग में वर्तमान स्थिति में अपात्र घोषित हो रही महिला लाभार्थियों का आंकड़ा नहीं है।

नहीं हाे पा रही केवाईसी : लाडली बहन योजना के लिए कुछ महिलाएं केवाईसी करने जाती है। किंतु आधार अपडेशन से पूर्व ही लाभार्थी महिला का आधार नंबर इस योजना का लाभार्थी नहीं है। ऐसा संदेश प्राप्त होता है। जिससे केवाईसी नहीं हाे पा रही है।

Created On :   3 Oct 2025 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story