Bhandara News: भंडारा में खेत से लौट रहे किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला

भंडारा में खेत से लौट रहे किसान पर जंगली सुअर ने किया हमला
  • जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती
  • कृषि कार्य निपटाकर घर लौट रहा था किसान

‌Bhandara News शाम के समय कृषि कार्य निपटाकर घर जा लौट रहे किसान पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर उसे घायल किया। यह घटना सानगड़ी खेत परिसर में हुई। घायल किसान का नाम सासरा निवासी शंकर मंगरू सतिमेश्राम है।

साकोली तहसील के ग्राम सासरा निवासी शंकर मंगरू सतिमेश्राम किसान है। वह प्रति दिन खेतों में लगाई फसल की सुरक्षा के साथ कृषि कार्य के लिए गए थे। रविवार शाम को घर लौटते समय अचानक जंगली सूअर ने सानगड़ी खेत परिसर में हमला कर गंभीर रूप से घायल किया।

यह घटना खेतों में कृषि कार्य कर रहे किसानों के ध्यान में आते उनकी ओर भागे आए। जिसके पश्चात उन्होंने परिजनों से घटना की बात बताई। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया।

इस घटना से सानगड़ी समेत परिसर के किसानों में दहशत का माहौल दिख रहा है। जंगली सुअरों का उत्पात रोकने के लिए वन विभाग को ठोस उपाय योजना करने की जरूरत है। किसानों ने वन विभाग से जंगली सुअरों का बंदोबस्त करने की मांग की है।


Created On :   2 Sept 2025 4:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story