Bhopal News: नीति आयोग के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में मप्र 7वें पायदान पर

नीति आयोग के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में मप्र 7वें पायदान पर

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स 2025 की रिपोर्ट में प्रदेश ने 7वां स्थान हासिल किया है। वर्ष 2024 के सूचकांक में मप्र 31 अंकों के साथ 23वें स्थान पर था, जो आईईएमआई 2025 के मूल्यांकन में बढ़कर 59 अंक हो गया है। पर्यावरण-अनुकूल विकास एवं सतत परिवहन व्यवस्था को दी गई उच्च प्राथमिकता से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है। मप्र इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2025' के योजनाबद्ध क्रियान्वयन से प्रदेश के ई-मोबिलिटी परिदृश्य में व्यापक बदलाव आया है।

प्रदेश में ईवी तरंग पोर्टल शुरु किया गया है। किया गया, जिससे लोगों और उद्योग जगत को ई-मोबिलिटी सेवा मिलना आसान हुई। प्रदेश के 5 प्रमुख शहरों का 'मॉडल ईवी सिटी' के रूप में विकास किया गया। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर एवं उज्जैन को 'ईवी मॉडल सिटी' के रूप में चिह्नांकित कर ई-वाहनों के अनुकूल वातावरण बनाया गया।


Created On :   25 Sept 2026 12:56 AM IST

Tags

Next Story