- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- इंदौर की सिरपुर झील को वेटलैंड...
Bhopal News: इंदौर की सिरपुर झील को वेटलैंड घोषित करने की प्रक्रिया शुरु, मच्छरों के लार्वा भी संरक्षित रहेंगे

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य सरकार ने पर्यावरण विभाग के माध्यम से इंदौर जिले की तहसील मल्हारगंज में इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 1, 79, 84 एवं 85 में 165 हैक्टेयर क्षेत्र में स्थित सिरपुर झील को आद्र्रभूमि संरक्षण और प्रबंध नियम 2017 के तहत वेटलैंड घोषित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है तथा 21 नवम्बर 2026 के बाद इसे विधिवत वेटलैंड घोषित कर दिया जायेगा।
वेटलैंड बनने पर इस झील में रह रहे मच्छों के लार्वा भी संरक्षित किये जायेंगे। वेटलैंड बनने पर इसमें अतिक्रमण, कोई उद्योग स्थापित करना, निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट, ठोस अपशिष्ट, मानव बस्तियों का अशोधित अपशिष्ट, अवैध शिकार, घरेलू/सिंचाई प्रयोजनों के लिये जल का संचयन, चराई, खनन एवं विस्फोट प्रतिबंधित हो जायेगा। नाव घाटों का निर्माण, पान्टुन पुल, गैर मोटर चालित नावों का चालन, जलक्रीड़ा गतिविधियां, पक्षी अवलोकन गतिविधि अनुमत रहेंगी।
Created On :   25 Sept 2026 1:11 AM IST












