MP News: भोपाल में वकील से मारपीट मामले में जहांगीराबाद थाना प्रभारी सहित 3 पुलिस कर्मी निलंबित

भोपाल में वकील से मारपीट मामले में जहांगीराबाद थाना प्रभारी सहित 3 पुलिस कर्मी निलंबित

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। भोपाल में मंगलवार रात को वकील राकेश रावल और जहांगीराबाद पुलिस के बीच हुए विवाद के बाद बुधवार को पुलिस आयुक्त अखिल पटेल जोन-1 ने जहांगीराबाद इंस्पेक्टर राजन सिंह अिहरवार, आरक्षक यश लखेरा और आरक्षक रामस्वरुप को सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि वकील राकेश रावल के साथ जहांगीराबाद पुलिस ने गंभीर मारपीट की है।

निलंबन की अवधि के दौरान तीनों को रिजर्व सेंटर से संबद्ध किया गया है। रावल के साथ मारपीट के विरोध में बुधवार को वकीलों ने भोपाल कोर्ट, चौराहे पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वकीलों ने मारपीट करने वाले टीआई सहित दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर टर्मिनेट करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कोर्ट से एमपी नगर,वल्लभ भवन, लाल परेड और आरबीआई भवन जाने वाला मार्ग बंद रहा। बीच चौराहे पर नगर निगम की लाल बस, पुलिस की गाड़ी और अन्य वाहन खड़े किए गए। पुलिस की गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी गई। वकीलों ने पानी के टैंकर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों ने जगह-जगह चक्काजाम किया, इससे शहर की यातायात व्यवस्था ठप हो गई। एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच एसीपी को सौंपी गई है।

क्या है मामला

पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता राकेश रावल मंगलवार को रात करीब 8:30 बजे घर जा रहे थे। पीएचक्यू के पास तिराहे पर रास्ता बंद होने के कारण पुलिस ने उन्हें रोक दिया। रावल ने पुलिसकर्मियों से बैरागढ़ जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता बताने के लिए कहा। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हुआ। गाली-गलोज हुई। बाद में वकील को पुलिस थाने ले गई, जहां वकील को गंभीर रूप से मारा। मारपीट की चोंटे आई है।

रावल के पैर पर मारपीट के निशान है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में पहुंचे वकीलों ने देर रात करीब 3 बजे तक जहांगीराबाद थाने को घेरे रखा। वकीलों ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का तर्क है कि वकील रावल ने ट्रैफिक एसीपी अजय वाजपेयी के साथ बदसलूकी की और गालियां दी। इधर, फरियादी हरिओम वर्मा पिता पर्वत सिंह वर्मा, सीहोर निवासी की फरियाद पर हमराह आरक्षक गोविंद रघुवंशी ने जहांगीराबाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में वकील राकेश रावल के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अलग-अलग 5 धाराओं में केस दर्ज किया गया।

Created On :   25 Sept 2026 1:00 AM IST

Tags

Next Story