आक्रोश: बाजार मंडी के व्यापारिक संकुल पर व्यापारियों का कब्जा

किसानों ने की रद्द करने की मांग

डिजिटल डेस्क, ब्रह्मपुरी(चंद्रपुर)। कृषि बाजार मंडी किसान हित के लिए तैयार की गई संस्था है। ग्रामीण परिसर के गरीब किसानों की आय में वृद्धि के लिए किसानों को बाजार समिति परिसर में अल्प दाम में संकुल उपलब्ध कराये हैं लेकिन अनेक संकुल पर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है और वर्तमान में किराये पर देने से लेकर इसके खरीद फरोख्त का धंधा जोरों से चल रहा है। कृषि उपज मंडी ब्रह्मपुरी द्वारा संकुल वितरण के दौरान किसानों के हितों को दरकिनार कर दिया गया है, जिससे किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। कृषि उपज बाजार समिति के नियमों व शर्तों का पालन करना जरूरी होते हुए भी अपने नाम से संकुल खरीद कर यह दुकान किसी दूसरे को किराये पर देकर आठ-नौ हजार प्रति माह वसूल रहे हैं इसलिए उनके संकुल को रद्द करने की मांग की है।

कृषि उपज बाजार मंडी में वर्ष 2022-23 में 48 व्यापारिक संकुल बनाये गए। इन दुकानों को अपनी मर्जी के व्यापारी और शासकीय कर्मचारियों को देकर सरकारी नियमों को दरकिनार कर दिया गया। जिनके नाम पर दुकान है सिर्फ उनका नाम चल रहा है बाकी का फायदा व्यापारी आैर सरकारी कर्मचारी उठा रहे हंै। क्योंकि अनेक व्यापारी और सरकारी कर्मचारी इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं किंतु आज तक कोई जांच नहीं की गई है।

मंडी के दुकान, संकुल की खरीद फरोख्त शुरू होने की चर्चा है। इसके बावजूद कृषि उपज बाजार मंडी प्रशासन सुस्त दिखाई दे रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ दुकानें, संकुल धारक स्टैंप पेपर पर लिखित रूप से 10 से 12 लाख रुपए में बेचने की चर्चा नागरिकों में हो रही है। बाजार मंडी के संकुल किसानों के हित के लिए बनाये गए किंतु आज यहां सब उलटा दिखाई दे रहा है इसलिए किसानों के हित को ध्यान में रखकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

किसान हित में नेता और स्वयंसेवी संस्था आगे आएं : चुनाव के समय पर किसानों के हितैषी होने का दम भरने वाले राजनीतिक दल के नेता और स्वयंसेवी संस्थाओं को बाजार मंडी में चल रहे गोरखधंधा के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। जिससे पात्र और जरूरतमंद किसान लाभार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में रखेंगे बात : इस संबंध में जानकारी नहीं दे सकता। पदस्त होते समय पर मेरे आदेश में यह उल्लेखित है आपको जानकारी चाहिए तो लिखित स्वरूप में दे। आपका आवेदन संचालक कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। - हेमंत रामटेके , सचिव कृषि उपज बाजार समिति, ब्रह्मपुरी

Created On :   1 Dec 2023 11:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story